Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान या हार्दिक नहीं, स्टार गेंदबाज ने तोड़ दी नामीबिया की कमर; कप्तान ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

ईशान या हार्दिक नहीं, स्टार गेंदबाज ने तोड़ दी नामीबिया की कमर; कप्तान ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 13, 2026 09:33 am IST, Updated : Feb 13, 2026 09:37 am IST

नामीबिया की टीम के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जिसने उनकी टीम की कमर तोड़ दी। टीम इंडिया की इस जीत में बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक सभी ने अहम भूमिका निभाई।

Gerhard Erasmus- India TV Hindi
Image Source : PTI गेरहार्ड इरेसम्स

नामीबिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के लिए बल्ले से ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने तूफानी पारी खेली। ईशान ने 24 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 52 रन बनाए, साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में भी दो विकेट लिए। इस बीच नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया जिसने उनके टीम की कमर तोड़ने का काम किया। नामीबिया को इस मैच में 93 रनों से करारी हार मिली। मैच के बाद कप्तान इरास्मस ने बताया कि वरुण चक्रवर्ती ने हमारी कमर तोड़ दी। वरुण चक्रवर्ती ने 2 ओवर में 7 रन दिए और 3 विकेट चटकाए।

गेरहार्ड इरास्मस ने की वरुण चक्रवर्ती की तारीफ

मुकाबले के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि आप जानते हैं कि यह काफी छोटा मैदान है, शायद थोड़ी ओस की वजह से पहली पारी में बाद के ओवर में स्पिनरों को गेंद डालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हमें सच में 26 ओवर के क्रिकेट के बाद लगा कि हमारे पास जीतने का मौका है। लेकिन दुर्भाग्य से वरुण के उस स्पेल ने हमारी कमर तोड़ दी।

डेथ ओवर्स में नामीबिया के गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

नामीबिया की डेथ बॉलिंग अच्छी रही, जहां उन्होंने आखिरी 4 ओवरों में सिर्फ 25 रन दिए। अपनी डेथ बॉलिंग को लेकर नामीबिया के कप्तान ने कहा कि हां मुझे ऐसा लगता है कि स्मित का डेथ ओवर स्पेल भी अच्छा था। हालांकि पावरप्ले के बाद हमने ज्यादा रन दे दिए। मुझे लगता है कि हम अपनी टीम में इसी तरह का स्पेशलाइजेशन चाहते हैं। हम चाहते हैं कि एक टीम के तौर पर हम आने वाले मैचों में गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन करें।

USA के खिलाफ हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे- गेरहार्ड इरास्मस 

USA के खिलाफ अगले मैच को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शायद चेन्नई में धीमी कंडीशन हमारे लिए सही हो सकती हैं। हमारी टीम के प्लेयर्स के पास इससे बेहतर प्रदर्शन की क्षमता है। मुझे नहीं लगता कि हम अभी 100% पर खेल रहे हैं। इसलिए हम ऐसा होते देखना चाहेंगे। हमारी बैटिंग में बहुत फायरपावर है, लेकिन हम उस फायरपावर को दिखाने के लिए जरूरी बॉल नहीं खेल पा रहे हैं। भारत के खिलाफ मैच में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 20 रन खर्च करते हुए 4 विकेट लिए। जिसमें से 3 विकेट एक ओवर में आए।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास, तोड़ा नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे पाकिस्तान के खिलाफ अगला मैच? वरुण चक्रवर्ती ने दिया हेल्थ पर बड़ा अपडेट

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement