1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास, तोड़ा नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास, तोड़ा नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 13, 2026 07:39 am IST,  Updated : Feb 13, 2026 07:41 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने नामीबिया के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। नामीबिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने सिर्फ 41 गेंदों में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

Team India- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : PTI

Team India Record: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के 18वें मैच में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया। यह इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत थी। इस मैच में टीम इंडिया ने एक नया इतिहास रच दिया है। टी20 वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में सबसे तेज टीम शतक लगाने का रिकॉर्ड अब टीम इंडिया के नाम हो गया है। भारत ने नामीबिया के खिलाफ मैच में सिर्फ 6.5 ओवर में शतक लगाकर टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज टीम शतक (100 रन) जड़ने का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

टीम इंडिया ने तोड़ा नीदरलैंड्स का रिकॉर्ड

इस मैच में भारतीय टीम ने सिर्फ 41 गेंदों में 100 रनों का आंकड़ा छू लिया। इसके साथ ही भारत ने नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले नीदरलैंड्स ने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 42 गेंद यानी कि 7 ओवर में 100 रन बनाए थे। इस मैच में टीम इंडिया ने जो ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है इसका श्रेय काफी हद तक विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन को जाता है। इस मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए कहा था।

ईशान और संजू ने दिलाई टीम को तूफानी शुरुआत

ईशान किशन और संजू सैमसन ने इस मैच में टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई। सैमसन इस मैच में 8 बॉल पर सिर्फ 22 रन बनाकर आउट हो गए, इस दौरान उन्होंने तीन छक्के लगाए। वहीं ईशान किशन ने 24 गेंद में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने मैच में 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दिया था। ईशान किशन ऐसे तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के भीतर अर्धशतक पूरा किया हो। उनसे पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल ये कारनामा कर चुके हैं।

पावरप्ले में भारतीय बल्लेबाजों ने की आक्रामक बैटिंग

भारत ने नामीबिया के खिलाफ इस मैच में पावरप्ले के भीतर 86 रन बना लिए थे। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर है। वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप में यह किसी टीम द्वारा बनाया गया हाईएस्ट पावरप्ले स्कोर है। नामीबिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम के इस स्कोर के जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन बनाकर आउट हो गई, जिससे टीम इंडिया ने 93 रन से जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें

IND vs NAM: ईशान किशन ने 20 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप में बन गए इस मामले में पहले भारतीय

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल