1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NAM: ईशान किशन ने 20 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप में बन गए इस मामले में पहले भारतीय

IND vs NAM: ईशान किशन ने 20 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप में बन गए इस मामले में पहले भारतीय

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 12, 2026 08:17 pm IST,  Updated : Feb 12, 2026 08:17 pm IST

IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें ईशान किशन के बल्ले से 24 गेंदों में 61 रनों की पारी देखने को मिली है। इसी के साथ ईशान किशन ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है।

Ishan Kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : AP

Ishan Kishan Record: भारत और नामीबिया की टीम के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के बल्ले से एक ऐसी शानदार पारी देखने को मिली, जिसके दम पर वह एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब हो गए। ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ इस मैच में सिर्फ 24 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 64 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली और इसमें उन्होंने अपनी फिफ्टी सिर्फ 20 गेंदों में पूरी कर ली थी।

ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप में फिफ्टी लगाने वाले बने पहले भारतीय विकेटकीपर

भारतीय टीम की तरफ से इस मुकाबले से पहले टी20 वर्ल्ड कप में कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सका था। ईशान किशन जो नामीबिया के खिलाफ मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं, वह अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फिफ्टी लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ईशान किशन से पहले टीम इंडिया की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक निजी रनों की पारी का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर था जो 45 रनों की थी। अब ईशान किशन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। वहीं ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी के रूप में संयुक्त रूप से तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक रनों की पारी

  • ईशान किशन - 64 रन
  • एमएस धोनी - 45 रन
  • ऋषभ पंत - 42 रन

भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी

  • युवराज सिंह - 12 गेंद (बनाम इंग्लैंड, साल 2007)
  • केएल राहुल - 18 गेंद (बनाम स्कॉटलैंड, साल 2021)
  • रोहित शर्मा - 19 गेंद (बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2024)
  • युवराज सिंह - 20 गेंद (बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2007)
  • ईशान किशन - 20 गेंद (बनाम नामीबिया, साल 2026)

ईशान किशन ने रोहित के खास क्लब में की एंट्री

नामीबिया के खिलाफ मैच में ईशान किशन ने अपनी फिफ्टी पावरप्ले के अंदर ही पूरी कर ली थी, जिसके साथ ही वह अब टी20 वर्ल्ड में रोहित शर्मा और केएल राहुल के बाद तीसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जो पावरप्ले में फिफ्टी पूरी करने में कामयाब हो सके हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में फिफ्टी पूरी करने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा - 51 रन (21 गेंद, बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2024)
  • केएल राहुल - 50 रन (19 गेंद, बनाम स्कॉटलैंड, साल 2021)
  • ईशान किशन - 50 रन (20 गेंद बनाम नामीबिया, साल 2026)

ये भी पढ़ें

IND vs NAM: संजू सैमसन का वर्ल्ड कप में हुआ डेब्यू, अभिषेक शर्मा क्यों हुए बाहर?

IND vs NAM: संजू सैमसन ने सूर्यकुमार यादव को पछाड़ा, सिर्फ इस खिलाड़ी से थोड़ा रह गए पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल