1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NAM: संजू सैमसन ने सूर्यकुमार यादव को पछाड़ा, सिर्फ इस खिलाड़ी से थोड़ा रह गए पीछे

IND vs NAM: संजू सैमसन ने सूर्यकुमार यादव को पछाड़ा, सिर्फ इस खिलाड़ी से थोड़ा रह गए पीछे

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 12, 2026 07:21 pm IST,  Updated : Feb 12, 2026 07:21 pm IST

IND vs NAM: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन की वापसी देखने को मिली, जिसके साथ ही उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव को एक खास मामले में पीछे छोड़ दिया है।

Sanju Samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला ग्रुप-ए में नामीबिया की टीम के खिलाफ खेल रही है, जिसमें टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में दो बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पूरी तरह से फिट ना होने की वजह से उनकी जगह पर संजू सैमसन को शामिल किया गया है। सैमसन जिनको टी20 वर्ल्ड कप में उनका डेब्यू मैच खेलने का मौका मिला है जिसके साथ उन्होंने एक खास मामले में कप्तान सूर्यकुमार यादव को तो पीछे छोड़ दिया लेकिन वह कुछ अंतर से अमित मिश्रा को पीछे छोड़ने में कामयाब नहीं हो सके।

टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बने संजू सैमसन

भारतीय टीम की तरफ से अब तक टी20 वर्ल्ड कप में के 10 संस्करण में भारतीय टीम की तरफ से कई खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला है। संजू सैमसन जो पहली भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा रह चुके हैं, उनको इस बार खेलने का मौका मिला है। संजू सैमसन का ये टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू मुकाबला था, जिसके साथ ही वह अब इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत की तरफ से खेलने वाले दूसरे सबसे ज्यादा उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 31 साल 93 दिन की उम्र में खेला है, जिसमें उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव को इस लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 31 साल 40 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू मैच खेला था। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अमित मिश्रा का नाम है जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 31 साल 117 दिन की उम्र में खेला था।

भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू मैच खेलने वाले खिलाड़ी

अमित मिश्रा - 31 साल 117 दिन (बनाम पाकिस्तान, साल 2014)

संजू सैमसन - 31 साल 93 दिन (बनाम नामीबिया, साल 2026)

सूर्यकुमार यादव - 31 साल 40 दिन (बनाम पाकिस्तान, साल 2021)

आशीष नेहरा - 31 साल 2 दिन (बनाम अफगानिस्तान, साल 2010)

लक्ष्मीपति बालाजी - 30 साल 358 दिन (बनाम अफगानिस्तान, साल 2012)

संजू बल्ले से नहीं दिखा सके कोई कमाल

नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन को मौका तो मिला लेकिन वह इसका पूरा फायदा उठाने में कामयाब नहीं हो सके। संजू सैमसन इस मैच में 8 मैचों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 22 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। अब अभिषेक शर्मा के पूरी तरह से फिट होने के बाद अगले मुकाबले में सैमसन का बाहर बैठना तय है।

ये भी पढ़ें

फुटबॉल की दुनिया में तहलका मचाने वाले देश ने क्रिकेट में दिखाया जलवा, वर्ल्ड कप में एशियाई टीम को दी एकतरफा मात

अफगान ऑलराउंडर पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई सजा, अंपायर से बहस करना पड़ा भारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल