1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एकमात्र टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश ने किया स्क्वॉड का ऐलान, तौहीद हृदोय और जैकर अली की हुई वापसी

एकमात्र टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश ने किया स्क्वॉड का ऐलान, तौहीद हृदोय और जैकर अली की हुई वापसी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 19, 2026 08:56 pm IST,  Updated : Sep 19, 2026 08:56 pm IST

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम संयुक्त अरब अमीरात में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलने वाली है। यह मैच 9 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा और बांग्लादेश ने इस इकलौते मैच के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

Bangladesh Team- India TV Hindi
बांग्लादेश टीम Image Source : AP

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यूएई में 9 अक्टूबर 2026 से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अपनी 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान किया है। इस मैच में भी नजमुल हुसैन शांतो ही टीम की कप्तानी संभालेंगे। टॉप ऑर्डर के लिए टीम में तंजीद हसन, शादमान इस्लाम और मोमिनुल हक जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जबकि मिडिल ऑर्डर में कप्तान शांतो के साथ अनुभवी मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास और सौम्य सरकार मौजूद रहेंगे।

तस्कीन अहमद और नाहिद राणा को नहीं मिली जगह

इस टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश ने तौहीद हृदोय और जैकर अली को अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं बोर्ड ने तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और नाहिद राणा को लेकर सावधानी बरती है। चीफ सेलेक्टर हबीबुल बशर के मुताबिक ये दोनों गेंदबाज 10 अक्टूबर से ही खेलने के लिए उपलब्ध हो पाएंगे। हृदोय ने इस महीने की शुरुआत में साउथ अफ्रीका 'ए' के खिलाफ एक अनऑफिशियल टेस्ट मैच में बांग्लादेश 'ए' की ओर से खेलते हुए नाबाद 350 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली थी। इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें टेस्ट टीम में वापस जगह मिली है। इससे पहले उन्होंने जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। चोट की वजह से नाहिद राणा एशियन गेम्स से भी बाहर हो गए हैं

जिम्बाब्वे दौरे के दौरान नाहिद राणा को लगी थी चोट

नाहिद राणा जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान चोट लगने के बाद से ही मैदान से बाहर हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाले तस्कीन अहमद को भी वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। चीफ सेलेक्टर हबीबुल बशर ने बताया कि नाहिद 10 अक्टूबर के बाद सेलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे, इसलिए तब तक उन्हें टीम से बाहर ही माना जाएगा। बोर्ड चाहता है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज और 2026-27 के बाकी पूरे सीजन के लिए पूरी तरह फिट रहें। फॉर्म और लय हासिल करने के लिए नाहिद को घरेलू क्रिकेट में भी मौका मिल सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन, शादमान इस्लाम, सौम्या सरकार, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास, तौहीद हृदोय, जैकर अली, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, इबादत हुसैन, शोरिफुल इस्लाम

यह भी पढ़ें

प्लेयर्स कर रहे हैं एशियन गेम्स के लिए जर्सी का इंतजार, जापान के लिए कब रवाना होगी टीम इंडिया?

47 साल के गेंदबाज ने रचा इतिहास, CPL क्वालीफायर मैच में तोड़ा सुनील नरेन का महारिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल