Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC टूर्नामेंट में 30 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ओमान के 43 साल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास

ICC टूर्नामेंट में 30 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ओमान के 43 साल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Feb 12, 2026 03:01 pm IST, Updated : Feb 12, 2026 03:01 pm IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 में नया इतिहास बन गया है। ओमान के 43 साल के खिलाड़ी ने अर्धशतक जड़ते हुए 30 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

IND  vs NAM- India TV Hindi
Image Source : AFP ओमान

Sri Lanka vs Oman: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी मुकाबले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से हरा दिया। इस तरह श्रीलंका ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने बड़ा स्कोर खड़ा किया और ओमान के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर श्रीलंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 225 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। श्रीलंका की ओर से 3 बल्लेबाजों ने शानदार शतक जड़े। श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस, पवन रथनायके और कप्तान दासुन शनाका ने तूफानी अर्धशतक जड़े। दासुन शनाका ने महज 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। इसके साथ ही वह T20I क्रिकेट में श्रीलंका की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।

ओमान के बल्लेबाजों ने किया निराश

श्रीलंका के विशाल स्कोर के जवाब में ओमान की टीम दबाव में बिखरती नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और अंत में 105 रनों की बड़ी जीत अपने नाम की। ओमान की टीम 9 विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी।

श्रीलंका की खतरनाक गेंदबाजी के आगे ओमान का सिर्फ एक बल्लेबाज टिकने की हिम्मत जुटा सका। ओमान के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नदीम ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए नया इतिहास रच दिया। 43 साल और 161 दिन की उम्र में उन्होंने ICC टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे उम्रदराज अर्धशतक जमाया। उन्होंने 52 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के फ्लेवियन अपोंसो के नाम था, जिन्होंने 1996 ODI वर्ल्ड कप में 43 साल और 121 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ 58 रन बनाए थे। इस तरह ICC टूर्नामेंट में 30 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया।

रिजवान का शर्मनाक रिकॉर्ड बराबर

दिलचस्प बात यह भी रही कि नदीम का 52 गेंदों में आया अर्धशतक मेन्स T20 वर्ल्ड कप इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे धीमा अर्धशतक भी है। इससे पहले 2024 T20 वर्ल्ड कप में मोहम्मद रिजवान ने कनाडा के खिलाफ 52 गेंदों में ही फिफ्टी लगाई थी। भले ही ओमान मुकाबला हार गया, लेकिन मोहम्मद नदीम की पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी। वहीं श्रीलंका ने इस शानदार जीत के साथ ग्रुप बी में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है और टीम का आत्मविश्वास भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें:

IND vs NAM: टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होगा बड़ा बदलाव? ओपनिंग में खलेगी स्टार बल्लेबाज की कमी!

अब कब दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान? इस बड़े टूर्नामेंट में दिखेगा जलवा!

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement