T20 World Cup 2026 Schedule 14th FEB: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब ग्रुप स्टेज के मुकाबले उस मोड़ पर पहुंच चुके हैं, जहां से कुछ टीमें सुपर-8 के लिए अपनी जगह को पक्की करेंगे, वहीं कुछ टीमों का सफर टूर्नामेंट में खत्म होने की तरफ बढ़ेगा। 14 फरवरी यानी शनिवार के दिन टूर्नामेंट में तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें सभी की नजरें रहने वाली हैं। इन मैचों में सबसे ज्यादा जिस मुकाबले पर नजर रहेगी वह साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में होने वाला मुकाबला है, जिसमें दोनों में से कोई एक टीम सुपर-8 के लिए अपनी जगह को पक्का कर लेगी।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में 14 फरवरी को दिन का पहला मैच ग्रुप-बी का हिस्सा आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीम के बीच में कोलंबो के सिनहाले स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा। इस ग्रुप में शामिल सभी टीमें अभी सुपर-8 में पहुंचने की रेस में बनी हुई हैं, ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। आयरलैंड और ओमान दोनों ने अब तक 2-2 मुकाबले खेल लिए हैं और उनको दोनों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस मैच में जो भी टीम हार का सामना करती है उसके लिए वर्ल्ड कप 2026 में सफर ग्रुप स्टेज के साथ खत्म हो जाएगा। आयरलैंड और ओमान के बीच में ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
14 फरवरी के दिन का दूसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ग्रुप-सी का हिस्सा इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीम के बीच में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम के लिए ये मुकाबला सुपर-8 में पहुंचने की रेस में बने रहने के लिए काफी अहम रहने वाला है। इंग्लैंड ने अब तक 2 मैच खेले हैं जिसमें एक में उन्होंने जीत हासिल की तो वहीं दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा था और अभी वह अपने ग्रुप की प्वाइंट्स टेबल में 2 अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं। वहीं दूसरी तरफ स्कॉटलैंड टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने भी 2 मैच खेले हैं और एक में जीत जबकि एक में हार का सामना किया है। बेहतर नेट रनरेट होने की वजह से स्कॉटलैंड दो अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीम के बीच में ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा।
ग्रुप-डी का सबसे बड़ा मुकाबला जिसपर सभी की नजरें 14 फरवरी को रहेंगी वह साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है और उनके अभी चार-चार अंक हैं। ऐसे में इस मैच में जीतने वाली टीम सुपर-8 के लिए अपनी जगह को पक्का कर लेगी। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।
ये भी पढ़ें
संपादक की पसंद