Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: आर प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया की एकबार हुई है टी20 में पाकिस्तान से भिड़ंत, ये रहा था उस मैच का रिजल्ट

IND vs PAK: आर प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया की एकबार हुई है टी20 में पाकिस्तान से भिड़ंत, ये रहा था उस मैच का रिजल्ट

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 13, 2026 08:47 pm IST, Updated : Feb 13, 2026 08:47 pm IST

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने इस स्टेडियम में इससे पहले एक सिर्फ एकबार पाकिस्तानी टीम के खिलाफ टी20 मुकाबला खेला है।

India vs Pakistan- India TV Hindi
Image Source : AFP भारत बनाम पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का जब ऐलान किया गया था, तो उस समय से सभी की नजरें 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले पर है। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अपना आगाज काफी शानदार तरीके से किया है, जिसमें भारतीय टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैचों को एकतरफा तरीके से अपने नाम किया है, तो वहीं पाकिस्तानी टीम भी सलमान आगा के नेतृत्व में खेलते हुए पहले 2 मैचों में जीत हासिल करने में कामयाब रही है। ऐसे में अब 15 फरवरी को होने वाले इस महा-मुकाबले में दोनों टीमों की कोशिश जीत हासिल कर सुपर-8 के लिए अपनी जगह को पक्की करने पर होगी। भारत और पाकिस्तान की टीम टी20 फॉर्मेट में दूसरी बार कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेलने उतरेंगी। इससे पहले दोनों टीमों ने यहां पर साल 2012 यहां पर मैच खेला था।

टीम इंडिया ने दी थी उस मुकाबले में एकतरफा 8 विकेट से मात

साल 2012 में जब टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था तो उसमें टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें टीम इंडिया की कप्तानी एमएस धोनी संभाल रहे थे। लक्ष्मीपति बालाजी ने इस मैच में अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाते हुए तीन विकेट हासिल किए थे, तो वहीं रविचंद्रन अश्विन और युवराज सिंह भी 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे थे। पाकिस्तानी टीम पूरे 20 ओवर्स भी खेलने में कामयाब नहीं हो पाई थी और 19.4 ओवर्स में 128 रन बनाकर सिमट गई थी।

टीम इंडिया ने इस मैच में मिले 129 रनों के टारगेट को काफी आसानी से हासिल कर लिया था, जिसमें विराट कोहली ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई थी। कोहली ने इस मैच में 61 गेंदों में नाबाद 78 रनों की पारी खेली तो वहीं वीरेंद्र सहवाग ने 29 जबकि युवराज सिंह के बल्ले से नाबाद 19 रनों की पारी देखने को मिली थी। भारतीय टीम ने इसके दम पर टारगेट 17 ओवर्स में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर हासिल करते हुए एकतरफा मुकाबले को अपने नाम किया था।

प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड रहा अब तक शानदार

श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया के रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो यहां पर उनका रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिला है। अभी तक भारतीय टीम ने इस स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल के कुल 15 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह 11 को अपने नाम करने में कामयाब रहे, जबकि सिर्फ चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया को जिन चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, उसमें से तीन बार श्रीलंका टीम से तो वहीं एकबार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मात दी है।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK T20 World Cup मैच पर मंडराया खतरा, श्रीलंकाई मौसम विभाग ने 15 फरवरी को लेकर जारी की चेतावनी

...तो इस बार भी भारत का ही होगा टी20 वर्ल्ड कप! ऐसे ही नहीं कह रहे हम, तगड़ा संयोग तो देखिए

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement