YRKKH: 8 साल पुरानी विद्या की चाल का होगा खुलासा, लीप के बाद बदलेगा रिश्तों का समीकरण
YRKKH: 8 साल पुरानी विद्या की चाल का होगा खुलासा, लीप के बाद बदलेगा रिश्तों का समीकरण
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 8 साल के लीप के बाद नया तमाशा होने वाला है। सीरियल में अभिरा और अरमान का रिश्ता कैसे टूटा? इस राज का खुलासा होने वाला है। विद्या की नई चाल से पहले उनका पुराना कांड सामने आने वाला है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 8 साल के लीप के बाद नया तमाशा होने वाला है। सीरियल में अभिरा और अरमान का रिश्ता कैसे टूटा? इस राज का खुलासा होने वाला है। विद्या की नई चाल से पहले उसके पुराने कांड सामने आने वाले हैं, जिसकी वजह से दो प्यार करने वाले एक-दूसरे से दूर हो गए और इसका बुरा असर पूरे पोद्दार हाउस पर भी पड़ा।
2/7Image Source : Instagram/@starplus
स्टार प्लस टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक के बाद एक खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। अभिरा-अरमान की गाड़ी को रिंकू की विदाई में के लिए इस्तेमाल करती है और अरमान अपनी गाड़ी को सजा हुआ देखकर आग बबूला हो जाता है, जिस वजह से वह हैरान परेशान दिखाई देता है। दूसरी ओर, मायरा अरमान को शांत करने की कोशिश करती नजर आएगी।
3/7Image Source : Instagram/@shrutiulfat
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान शांत होने का नाम ही नहीं लेता और काजल इस वजह से विद्या से कई तरह के सवाल करती है। वह बोलती है कि अरमान बदल गया, लेकिन विद्या अपने बेटे अरमान की साइड लेते हुए बोलती है कि इस प्यार ने ही अरमान को बदला है फिर कृष नया हंगामा करता है और अरमान से मीटिंग कैंसिल करवाने की बात करता है तो अरमान उस पर भड़क जाता है।
4/7Image Source : Instagram/@starplus
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि मायरा अरमान को शांत करवाने के लिए गैराज के मालिक यानी अभिरा से बात करती है, लेकिन कहानी नया मोड ले लेती है और मुक्ति फोन उठाती है। मायरा उस पर चिल्लाती है तो बदले में मुक्ति भी उसे करारा जवाब देती है और दोनों परिवार तक पहुंच जाते हैं।
5/7Image Source : Instagram/@starplus
मुक्ति मां के खिलाफ सुनकर मायरा को सुनाती है और फिर बीच में अरमान और अभिरा आकर फोन ले लेते हैं। इसके बाद अभिरा मुक्ति को समझाती है और फिर दोनों एक-दूसरे को देख भावुक हो जाते हैं। मुक्ति अभिरा से सवाल करती है कि उसे उसका बचपन याद क्यों नहीं है तब अभिरा 8 साल पुराने हुए हादसे को याद करती है, जिसके बारे में मुक्ति को पता भी नहीं है और वह उस बारे में बात भी नहीं करती है।
अभिरा फ्लैशबैक में चली जाती है और याद करती है कि कैसे उसका एंबुलेंस में एक्सीडेंट हो जाता है, जिसके बाद वह 2 हफ्ते तक कोमा में रहती है। वाणी भी इस बात से सदमे में होती है, लेकिन होश आते ही अरमान और मायरा से मिलने जाती है तो यहां पर विद्या घटिया चाल चलती है। हैरान करने वाला मड़ ब आता है, जब विद्या अभिरा के हाथ में मायरा की कस्टडी के पेपर्स देती है और बताती है कि ये अरमान ने दिए हैं।
7/7Image Source : Instagram/@shrutiulfat
विद्या अपना सास वाला खतरनाक दिमाग लगाती है और अभिरा को बोलती है कि अरमान उसे अलग होना चाहता है और मायरा भी उसके साथ नहीं रहना चाहती। अभिरा-अरमान से मिलने की कोशिश करती है तो विद्या उसे रोक देती है। इस दौरान अभिरा बुरी तरह घायल होती है और फिर अस्पताल वापिस आ जाती है। विद्या का ये रूप देख वह हैरान हो जाती है। अब शो में आगे दिखाया जाएगा कि अस्पताल आकर अभिरा को पता चलता है कि वाणी की हालत भी गंभीर है। आठ साल बात ये सब याद करके अभिरा रोती है। हालांकि, अभी तक ये सच पोद्दार परिवार के सामने नहीं आया है।