1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: टीम इंडिया पहुंची कोलंबो, स्वागत में हुआ मनमोहक नृत्य; खिलाड़ियों के चेहरे पर दिखी खुशी, देखें VIDEO

IND vs PAK: टीम इंडिया पहुंची कोलंबो, स्वागत में हुआ मनमोहक नृत्य; खिलाड़ियों के चेहरे पर दिखी खुशी, देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 13, 2026 11:38 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 11:38 pm IST

IND vs PAK: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलना है। इस मैच को खेलने के लिए टीम इंडिया 13 फरवरी को देर रात कोलंबो पहुंच गई है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम। Image Source : PTI/SCREENGRAB

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों को वह जीतने में कामयाब रहे हैं। टीम इंडिया की नजरें अब तीसरे मैच को जीतकर सुपर-8 के लिए अपनी जगह पक्की करने पर होगी, जिसमें उनका सामना अब पाकिस्तान की टीम से ग्रुप-ए के अगले मुकाबले में होगा। भारतीय टीम ये मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगी, जिसमें हिस्सा लेने के लिए वह 13 फरवरी को देर रात कोलंबो पहुंच गई, जहां पर टीम इंडिया का काफी जोरदार स्वागत देखने को मिला, जिसमें मनमोहक नृत्य भी हुआ। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी भी देखने को मिली।

अर्शदीप सिंह ने श्रीलंकाई डांसर्स के साथ किया नृत्य

टीम इंडिया ने 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ मुकाबला खेला था, जिसके बाद 13 फरवरी को विशेष विमान से पूरा स्क्वाड सीधे श्रीलंका के लिए दिल्ली से दोपहर को रवाना हो गया था। भारतीय क्रिकेट टीम के कोलंबो पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान श्रीलंकाई डांसर्स ने पारंपरिक नृत्य किया, जिसमें अर्शदीप सिंह के भी नाचते हुए दिखाई दिए। वहीं टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा नामीबिया के खिलाफ मैच में पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से प्लेइंग 11 से बाहर रहने वाले अभिषेक शर्मा भी जसप्रीत बुमराह के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखे।

अभिषेक शर्मा की वापसी पर रहेगी सभी की नजरें

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की वापसी को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें इसको लेकर शनिवार यानी 14 फरवरी को होने वाले टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के बाद फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा बाकी सभी खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हैं। वहीं इस मैच में सभी की नजरें एकबार फिर से ईशान किशन पर रहने वाली हैं, जिनका नामीबिया के खिलाफ हुए मैच में बल्ला जमकर बोलते हुए देखने को मिला था। भारत और पाकिस्तान दोनों के अभी चार अंक हैं, लेकिन टीम इंडिया का नेट रनरेट बेहतर होने की वजह से वह पहले नंबर पर काबिज है।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: आर प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया की एकबार हुई है टी20 में पाकिस्तान से भिड़ंत, ये रहा था उस मैच का रिजल्ट

जिम्बाब्वे की जीत ने बदल दिए ग्रुप-बी में सुपर-8 में पहुंचने के सारे समीकरण, ऑस्ट्रेलिया का बाहर होना लगभग तय

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल