1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बेडशीट बिछाने का तरीका, चादर पर नहीं दिखेगी एक भी सिलवट, अपनाएं ये सिंपल ट्रिक

बेडशीट बिछाने का तरीका, चादर पर नहीं दिखेगी एक भी सिलवट, अपनाएं ये सिंपल ट्रिक

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 13, 2026 01:55 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 01:55 pm IST

How To Lay A Bedsheet Properly: बेडशीट को अच्छी तरह बिछाना भी एक कला है। अगर बैडशीट अच्छे से न बिछी हो और रिंकल पड़ी हों तो बिस्तर साफ नहीं लगता। होटल की तरह बेडशीट बिछाने के लिए ये ट्रिक अपनाएं।

बेडशीट बिछाने का तरीका- India TV Hindi
बेडशीट बिछाने का तरीका Image Source : FREEPIK

होटल में बिछी बेडशीट एकदम टाइट रहती हैं। बिस्तर पर कितना भी उछलकूद मचा लो चादर खराब नहीं होती है। वहीं जब अपने घर की बात आती है तो रातभर में सिर्फ सोने से ही पूरी चादर पर रिंकल पड़ जाती हैं। कई बार तो गद्दे से पूरी बेडशीट हट जाती है और रोजाना बेड सेट करना पड़ता है। अगर आपकी बेडशीट पर भी जल्दी सिकुड़न आने लगती हैं तो ये ट्रिक अपनाकर देखें। आपका घंटों चादर बिछाने का काम मिनटों में हो जाएगा। इससे आपकी बेडशीट एकदम कसी हुई और टाइट रहेगी। 

बेडशीट बिछाने का आसान तरीका

पहला स्टेप- होटल की तरह बेडशीट बिछाने के लिए सबसे असरदार और आसान तरीका है कि आप बेडशीट को बेड पर बिछा लें। अब चेक कर लें कि बेड के चारों ओर बराबर बेडशीट लटकी हुई होने चाहिए। 

दूसरा स्टेप- अब पहले एक कोने की तरफ से बेडशीट को पकड़ें और गांठ लगाकर गद्दे को उठाएं और गांठ को गद्दे के नीचे दबा दें। अब इसी तरह दूसरी तरफ के कोने को गांठ लगाकर बेड के गद्दे की नीचे घुसा दें।

तीसरा स्टेप- अब जो दो कोने बचे हैं उसकी गांठ लगाते वक्त बेडशीट को अच्छी तरह से खींचकर टाइट कर लें। जितनी टाइट बेडशीट रहेगी उतनी ज्यादा अच्छी तरह से बिछेगी। इसी तरह टाइट करते हुए चारों कोनों की ओर से बेडशीट में गांठ लगा दें।

चौथा स्टेप- इस तरह बेडशीट बिछाने पर जरा भी खराब नहीं होगी। अगर कभी चादर पर सिलवटें पड़ जाएं या बेडशीट हल्की ढीली लगे तो जो गांठे गद्दे के अंदर दबाई हैं उन्हें वापस से और अंदर की ओर घुसाते हुए टाइट कर लें।

कई बार बेड की सिर वाली साइज में बेडशीट बिछाना मुश्किल हो जाता है। वेड में हेडरेस्ट होते हैं जिसकी वजह से गद्दा उठ नहीं पाता है। इसके लिए एक बेहतरीन उपाय है कि आप किसी पुरानी कंघी से चादर को अंदर की ओर छुसा दें। अगर Comb नहीं है तो इसकी जगह रसोई में इस्तेमाल किया जाने वाला लकड़ी या प्लास्टिक का स्पेचुला भी इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी कलछी की मदद से भी चादर को आसानी से अंदर घुसा सकते हैं। इससे आपकी मेहनत भी बच जाएगी और चादर भी सही तरीके से बिछ जाएगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल