टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा सिक्स, ये रही टॉप लिस्ट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा सिक्स, ये रही टॉप लिस्ट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार मुकाबले खेले जा रहे हैं। हर मैच में बल्लेबाज छक्के लगाते चले जा रहे हैं। इस बीच आपको जानना चाहिए कि पांच दिन पूरे होने के बाद अब तक किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं। चलिए इन पर एक नजर डालते हैं।
Published : Feb 11, 2026 11:56 pm IST, Updated : Feb 11, 2026 11:56 pm IST
1/7Image Source : pti
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार मुकाबले खेले जा रहे हैं। हर मैच में बल्लेबाज छक्के लगाते चले जा रहे हैं। इस बीच आपको जानना चाहिए कि पांच दिन पूरे होने के बाद अब तक किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं। चलिए इन पर एक नजर डालते हैं।
2/7Image Source : pti
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सबसे ज्यादा सिक्स अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्ला गुरबाज ने लगाए हैं। उन्होंने दो मैच खेलकर आठ छक्के ठोक दिए हैं। गुरबाज अब तक 111 इस टूर्नामेंट में बना चुके हैं।
3/7Image Source : IPL.com
वेस्टइंडीज के शेफरेन रदरफोर्ट इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने भी दो मैच खेलकर आठ छक्के लगाए हैं, लेकिन उनके नाम इन 2 मैचों में 102 रन हैं, इसलिए वे दूसरे नंबर पर हैं।
4/7Image Source : pti
वेस्टइंडीज के ही शिमरन हेटमायर ने भी दो मैच खेलकर टी20 विश्व कप 2026 में 8 छक्के लगाए हैं। उनके कुल रन 87 हैं, इसलिए बराबर छक्के लगाने के बाद भी वे तीसरे नंबर पर ही रहेंगे।
5/7Image Source : pti
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अब तक टी20 विश्व कप 2026 में दो मैच खेलकर 78 छक्के लगाए हैं। वे इस लिस्ट में नंबर चार पर हैं। उनके कुल रन 120 हो गए हैं।
6/7Image Source : pti
न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट की बात की जाए तो उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 में अब तक 2 मैच खेलकर 6 छक्के लगाए हैं। वे पांचवें नंबर पर हैं। उनके कुल रन 154 हैं।
7/7Image Source : pti
यूएसए के बल्लेबाज शुभम रंजने इस लिस्ट में नंबर छह पर हैं। उन्होंने भी दो मैच खेलकर 6 छक्के लगाए हैं। टी20 विश्व कप 2026 में वे अब तक 88 रन बना चुके हैं।