1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अभिषेक बच्चन ने मुंबई में ये प्रॉपर्टी ₹14.5 करोड़ में बेच दी, प्रति वर्ग फुट कीमत जान रह जाएंगे हैरान!

अभिषेक बच्चन ने मुंबई में ये प्रॉपर्टी ₹14.5 करोड़ में बेच दी, प्रति वर्ग फुट कीमत जान रह जाएंगे हैरान!

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Feb 13, 2026 06:19 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 06:26 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की इस प्रॉपर्टी को ऋषि मंडावत और स्मिता मेहता ने खरीदा है। इस प्रॉपर्टी में तीन कार पार्किंग भी शामिल है।

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन।- India TV Hindi
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन। Image Source : ABHISHEK BACHCHAN X HANDLE AND GODREJ

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में स्थित अपना लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट ₹14.5 करोड़ में बेच दिया है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक यह सौदा ₹64,473 प्रति वर्ग फुट की दर से हुआ। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, 2,249 वर्ग फुट के कार्पेट एरिया में फैला यह अपार्टमेंट 12 फरवरी 2026 को रजिस्टर्ड किया गया। रिकॉर्ड के अनुसार, इस प्रॉपर्टी को ऋषि मंडावत, जो बैन कैपिटल प्राइवेट इक्विटी में पार्टनर हैं, और स्मिता मेहता ने खरीदा है।

गोडरेज प्लैनेट में स्थित है डुप्लेक्स

यह डुप्लेक्स महालक्ष्मी स्थित Godrej Planet प्रोजेक्ट के टावर 4 की 40वीं और 41वीं मंजिल पर है। इस डील में तीन कार पार्किंग स्लॉट भी शामिल हैं। odrej Planet एक प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है, जिसमें पांच टावरों में 300 से अधिक 2, 3 और 5 BHK अपार्टमेंट मौजूद हैं। इस सौदे पर अभिषेक बच्चन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

मुंबई में सेलिब्रिटी प्रॉपर्टी मूवमेंट तेज

मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में हाल के दिनों में कई बॉलीवुड सितारों की बड़ी डील्स देखने को मिली हैं। हाल ही में अभिनेता ईशान खट्टर ने बांद्रा के पाली हिल स्थित नवरोज अपार्टमेंट में ₹29.37 करोड़ में एक लग्जरी फ्लैट खरीदा। इस फ्लैट का कार्पेट एरिया 2,989.05 वर्ग फुट है। इसके अलावा फिल्म निर्माता करण जोहर ने खार इलाके में स्थित पाली विंटेज बिल्डिंग में ₹8.05 करोड़ का अपार्टमेंट खरीदा। इस फ्लैट का RERA कार्पेट एरिया 1,060 वर्ग फुट है। साल 2025 में जहां कुछ सितारों ने रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी से एग्जिट किया, वहीं कई सेलेब्रिटीज ने कमर्शियल रियल एस्टेट की ओर रुख किया। लगातार हो रही इन हाई-प्रोफाइल डील्स के चलते मुंबई का रियल एस्टेट बाजार एक बार फिर चर्चा में है।

बता दें, बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन पिछले साल कई हाई-वैल्यू रियल एस्टेट मूव्स के लिए सुर्खियों में रहे। जिसमें कई प्रॉपर्टीज़ की खरीद और बिक्री दोनों शामिल थी। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल मिलाकर, उन्होंने रियल एस्टेट में लगभग ₹140 करोड़ का लेन-देन किया था। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पिछले साल मुंबई रियल एस्टेट मार्केट में कम से कम आठ प्रॉपर्टी यूनिट बेचीं, जिससे उन्हें ₹110 करोड़ से ज्यादा का रिटर्न मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा