T20 विश्व कप 2026 में अब तक किसने बनाए सबस ज्यादा रन, 4 बल्लेबाज 100 के पार
T20 विश्व कप 2026 में अब तक किसने बनाए सबस ज्यादा रन, 4 बल्लेबाज 100 के पार
टी20 विश्व कप 2026 में लगातार मुकाबले खेले जा रहे हैं। बल्लेबाज और गेंदबाज अपना कमाल दिखा रहे हैं। इस बीच आपको जानना चाहिए कि अब तक किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। हम आपको बता दें कि केवल चार ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जो 100 से अधिक रन बनाने में कामयाब रहे हैं। चलिए टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में एक नजर डालते हैं।
Published : Feb 10, 2026 11:08 pm IST, Updated : Feb 10, 2026 11:08 pm IST
1/6Image Source : pti
टी20 विश्व कप 2026 में लगातार मुकाबले खेले जा रहे हैं। बल्लेबाज और गेंदबाज अपना कमाल दिखा रहे हैं। इस बीच आपको जानना चाहिए कि अब तक किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। हम आपको बता दें कि केवल चार ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जो 100 से अधिक रन बनाने में कामयाब रहे हैं। चलिए जरा टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में एक नजर डालते हैं।
2/6Image Source : pti
टी20 विश्व कप 2026 में अब तक न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। दो मैच खेलकर सिफर्ट ने 154 रन बनाए हैं। उनके नाम 19 चौके और 6 छक्के हैं। सिफर्ट ने 154.00 के औसत और 183.33 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके हैं। वे इस वक्त न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग में आकर कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं।
3/6Image Source : pti
इसके बाद दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान हैं। फरहान भी अब तक दो मैच इस साल के विश्व कप में खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 120 रन बनाए हैं। उनके नाम 10 चौके और 6 छक्के हैं। फरहान अब तक 60.00 के औसत और 166.678 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे पाकिस्तान के ओपनिंग करते हुए अच्छा खेल दिखा रहे हैं।
4/6Image Source : AP
स्कॉटलैंड के बल्लेबाज जार्ज मुंशी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने दो मैच खेलकर 103 रन बनाए हैं। जार्ज मुंशी ने 16 चौके और दो छक्के लगाए हैं। स्कॉटलैंड के इस बल्लेबाज ने दो मैचों में 51.50 के औसत और 149.28 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
5/6Image Source : AP
नीदरलैंड्स के बल्लेबाज बास डे लीडे ने भी 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। बास डे लीडे ने इस साल के विश्व कप में अब तक दो मैच खेलकर 102 रन बनाए हैं। बास डे लीडे के बल्ले से 9 चौके और 4 छक्के आए हैं। उनका औसत 102.00 का है और वे 139.73 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
6/6Image Source : AP
यूएसए के बल्लेबाज शुभम रंजने इस लिस्ट में नंबर 5 पर हैं, हालांकि वे अभी 100 रन पूरे करने में सफल नहीं हुए हैं। शुभम रंजने ने दो मैच खेलकर 88 रन बनाए हैं। उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए हैं। उनका औसत 44.00 का है और वे 169.23 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। देखना होगा कि आने वाले मैचों में शुभम रंजने किस तरह की बल्लेबाजी करते हैं।