Valentine Day 2026 Wishes to Girlfriend, Wife, Husband, Boyfriend, Love, Friends LIVE UPDATE: कपल्स हर साल वैलेंटाइन डे को बड़े ही जोर-शोर के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन जहां कुछ कपल्स एक दूसरे के साथ घूमने-फिरने जाते हैं, तो वहीं कुछ एक साथ मूवी देखने जाते हैं। कुछ कपल्स एक दूसरे को स्पेशल फील कराने के लिए गिफ्ट खरीदते हैं, तो वहीं कुछ कपल्स एक दूसरे के साथ खाने-पीने के लिए जाते हैं। आइए कुछ ऐसी शायरी, मैसेज, कोट्स और विश के बारे में जानते हैं, जो आपके वालेंटाइन डे को स्पेशल बना सकती हैं।
अगर आपके पार्टनर को शायरी सुनना पसंद है, तो आप उन्हें वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं देने के लिए शायरी भेज सकते हैं। इसके अलावा कुछ क्यूट मैसेज के जरिए भी आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकते हैं। इस तरह की शायरी, मैसेज, कोट्स और विश आपके दिन की शुरुआत के लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ मैसेज, शायरी, कोट्स और विश के बारे में जानते हैं।
आपको इन शायरी या फिर मैसेज या फिर कोट्स या फिर विश को कॉपी पेस्ट करना है, और अपने पार्टनर को भेज देना है। यकीन मानिए इन शायरी, मैसेज, कोट्स या फिर विश को पढ़ने के बाद आपके पार्टनर के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल आ जाएगी। आप आगे आने वाले किसी दूसरे खास मौके पर या फिर कभी अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए भी इस तरह की शायरी-मैसेज को भेज सकते हैं।
तुम को आता है प्यार पर गुस्सा,
मुझ को गुस्से पे प्यार आता है।
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं!
कौन सी बात है तुम में ऐसी,
इतने अच्छे क्यों लगते हो।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
गुलाब की खूबसूरती भी फीकी सी लगती है,
जब तेरे चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है।
यूं ही मुस्कुराते रहना मेरे प्यार तू,
तेरी खुशियों से मेरी सांसें जी उठती हैं।
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं!
कैसे बदल दूं मैं फितरत ये अपनी,
मुझे तुम्हें सोचते रहने की आदत सी हो गई है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
कोई समझे तो एक बात कहूं,
इश्क तौफीक है गुनाह नहीं।
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं!
तुम्हारे बिना मैं अधूरी हूं,
जैसे खुशबू के बिना गुलाब।
तुम मेरी जिंदगी महकाते हो,
जैसे कोई गुलदस्ता हो गुलाब का।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
करनी है खुदा से एक गुजारिश,
तेरे प्यार के सिवा कोई बंदगी ना मिले।
हर जन्म में साथी हो तुम जैसा,
या फिर कभी जिंदगी ही ना मिले।
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं!
होश वालों को खबर क्या बे-खुदी क्या चीज है,
इश्क कीजे फिर समझिए जिंदगी क्या चीज है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
पत्थर मुझे कहता है मिरा चाहने वाला,
मैं मोम हूं उस ने मुझे छू कर नहीं देखा।
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं!
जब भी आता है मिरा नाम तिरे नाम के साथ,
जाने क्यूं लोग मिरे नाम से जल जाते हैं।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
अच्छा खासा बैठे बैठे गुम हो जाता हूं,
अब मैं अक्सर मैं नहीं रहता तुम हो जाता हूं।
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं!
मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का,
उसी को देख कर जीते हैं जिस काफिर पे दम निकले।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
तुम मेरी जिंदगी की रोशनी और मेरे चेहरे की मुस्कान हो।
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं!
तुझसे मोहब्बत सी हो गई है, तेरे बिना अब जिया नहीं जाता।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
मुझे यकीन है कि मैं सिर्फ इसलिए जन्मा हूं कि तुमसे प्यार कर सकूं,
और तुम सिर्फ इसलिए कि एक दिन मेरी बन जाओ।
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं!
तुम्हें प्यार करना मेरे जीवन का सबसे अच्छा निर्णय है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
कहीं पहले मिले हैं हम,
धनक के सात रंगों से बने पुल पर मिलें होंगे।
जहां परियां तुम्हारे सुर के कोमल तेवरों पर,
रश्क करती थीं।
परिंदे और नीला आसमां,
झुक झुक के उनको देखते थे।
कभी ऐसा भी होता है हमारी जिंदगी में,
कि सब सुर हार जाते हैं,
फकत इक चीख बचती है।
तुम ऐसे में बशारत बन के आते हो,
और अपनी लय के जादू से,
हमारी टूटती सांसों से इक नगमा बनाते हो,
कि जैसे रात कि बंजर स्याही से सहर फूटे।
तुम्हारे लफ्ज छू कर तो हमारे जख्म लौ देने लगे हैं।
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं!
हुस्न को चांद जवानी को कंवल कहते हैं,
उनकी सूरत नजर आए तो गजल कहते हैं,
उफ वो मरमर से तराशा हुआ शफ्फाफ बदन देखने वाले,
उसे ताजमहल कहते हैं।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
कुछ बोलूं तो तेरा नाम आता है,
कुछ सोचूं तो तेरा ख्याल आता है,
तेरी हर अदा पर हमें प्यार आता है।
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं!
चांद से पर्दा कीजिए,
कहीं चुरा न ले चेहरे का नूर।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
पानी से प्यास ना बुझी तो मयखाने की तरफ चल निकला,
सोचा शिकायत करूं तेरी खुदा से, पर खुदा भी तेरा आशिक निकला।
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं!
हमने तुमको देखा, तुमने हमको देखा ऐसे
हम तुम सनम, सातों जन्म मिलते रहें ऐसे
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
हर धड़कन में सिर्फ तुम हो,
हर ख्वाब में सिर्फ तुम हो।
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं!
फूल खिलते हैं, बहारों का समा होता है,
ऐसे मौसम में ही तो प्यार जवां होता है,
दिल की बातों को होंठों से नहीं कहते,
ये फसाना तो निगाहों से बयान होता है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
संपादक की पसंद