1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पन्ना में मौत का कुआं: खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, 5 मजदूरों की मौत, दो के निकाले गए शव- VIDEO

पन्ना में मौत का कुआं: खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, 5 मजदूरों की मौत, दो के निकाले गए शव- VIDEO

कुएं की मिट्टी धंसने के बाद राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। हादसे वाली जगह से दो शव अभी निकाले जा चुके हैं। खुदाई में कुल 7 लोग लगे हुए थे, 2 की जान बच गई है।

कुएं की खुदाई के दौरान हादसा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कुएं की खुदाई के दौरान हादसा

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अंतर्गत ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में खेत पर कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिन्नू अहिरवार के खेत में पिछले करीब 10 दिनों से 7 मजदूरों द्वारा कुएं की खुदाई की जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मिट्टी धंसने से पूरा घटनाक्रम मातम में बदल गया। 5 लोगों की मौत हो गई। 2 लोगों की जान बच गई।

अचानक धंसी मिट्टी

जानकारी के मुताबिक, खुदाई के दौरान दो मजदूर पानी पीने के लिए ऊपर आए ही थे कि अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर धंस गई और अंदर काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में दबे मजदूरों के नाम चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव, चुनवाद पाल बताए जा रहे हैं। 

सरकारी योजना के तहत खोदा जा रहा था कुआं

रेस्क्यू के दौरान राजकुमार यादव का शव बाहर निकाल लिया गया है। साथ ही एक अन्य का शव बाहर निकाला गया है। मिट्टी में दबे पांचों मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि  सरकारी योजना के तहत कुएं की खुदाई का काम चल रहा था।

पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा

इस बड़े हादसे के बाद मौके पर पुलिस की टीम, राजस्व विभाग और भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। पन्ना कलेक्टर उषा परमार मौके पर पहुंची। मृत व्यक्ति के परिवार से बात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

खड़े हो रहे कई सवाल

स्थानीय जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर कुएं की खुदाई हो रही थी, वहां की मिट्टी भुसभुसी और कमजोर थी। तकनीकी नजरिए से ऐसे स्थान पर गहरी खुदाई करना पहले से ही हादसे को न्योता देने जैसा माना जाता है और आखिरकार वही हुआ।

अमित सिंह राठौर की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

अब राशन कार्ड के लिए दिल्ली सरकार जारी करेगी डिजिटल करेंसी, 2.50 लाख की गई सालाना पारिवारिक आमदनी की लिमिट

'महिलाओं के खाते में हर महीने ₹3000, बंगाल में सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा मछली-चावल का भोजन, CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान