1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अब राशन कार्ड के लिए दिल्ली सरकार जारी करेगी डिजिटल करेंसी, 2.50 लाख की गई सालाना पारिवारिक आमदनी की लिमिट

अब राशन कार्ड के लिए दिल्ली सरकार जारी करेगी डिजिटल करेंसी, 2.50 लाख की गई सालाना पारिवारिक आमदनी की लिमिट

 Reported By: Bhaskar Mishra, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 26, 2026 04:09 pm IST,  Updated : May 26, 2026 04:24 pm IST

दिल्ली में राशन कार्ड को लेकर रेखा गुप्ता सरकार ने कई बड़े बदलाव किए हैं। राशन कार्ड के लिए दिल्ली सरकार अब डिजिटल करेंसी जारी करने वाली है।

सीएम रेखा गुप्ता- India TV Hindi
सीएम रेखा गुप्ता Image Source : PTI

दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। राशन कार्ड के लिए सालाना पारिवारिक आमदनी की लिमिट को एक लाख 30 हजार से बढ़ाकर ढाई लाख कर दिया गया है। राशन कार्ड के लिए दिल्ली सरकार ⁠डिजिटल करेंसी शुरू करेगी।

डिजिटल करेंसी से ही मिलेगा राशन

डिजिटल करेंसी राशन कार्ड होल्डर के डायरेक्ट अकाउंट में जाएगी, ताकि वो अपने ही करेंसी से राशन ले सके। सिर्फ डिजिटल करेंसी से ही राशन मिल पाएगा। दिल्ली सरकार राशन की धांधली को रोकने के लिए डिजिटल करेंसी जारी करेगी। 

राशन कार्ड लाखों सदस्यों के नाम हटवाए गए

बीते दिनों दिल्ली सरकार ने तकरीबन 7 लाख 72 हजार सदस्यों के नाम राशन कार्ड से हटाए थे। उनकी जगह पर अब नए राशन कार्ड जारी किए जाएंगे।

पिछले 13 सालों में नहीं जारी किए गए नए राशन कार्ड

पिछले दिनों सीएम रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि सरकार ने लगभग 7.72 लाख अमान्य राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं। नए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 13 सालों में दिल्ली में कोई नया राशन कार्ड जारी नहीं किया गया है। 

23,394 राशन कार्ड डुप्लिकेट पाए गए

उन्होंने कहा, 'गहन ऑडिट के बाद, सरकार ने आय मानदंड को पूरा न करने वाले 1.44 लाख लाभार्थियों, राशन प्राप्त न करने वाले 35,800 लाभार्थियों, मृत पाए गए 29,580 लाभार्थियों को हटा दिया, जबकि 23,394 राशन कार्ड डुप्लिकेट पाए गए।' 

सरकार का मेन काम जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाना

दिल्ली में राशन कार्ड के लिए पात्रता हेतु आय का मानदंड प्रति वर्ष 1.2 लाख रुपये तक सीमित था। सीएम गुप्ता ने कहा था कि प्रस्तावित बढ़ोतरी का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें:

'महिलाओं के खाते में हर महीने ₹3000, बंगाल में सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा मछली-चावल का भोजन, CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान

इबोला वायरस को लेकर भारत सरकार अलर्ट, जेपी नड्डा ने की हाई लेवल मीटिंग, जानिए क्या दिए गए खास निर्देश

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।