A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. वो 19 कड़े सवाल जो ट्विशा शर्मा के पति समर्थ से पूछ रही SIT, जिनसे खुलेगा मौत का राज!

वो 19 कड़े सवाल जो ट्विशा शर्मा के पति समर्थ से पूछ रही SIT, जिनसे खुलेगा मौत का राज!

Twisha Sharma मौत मामले में SIT की पड़ताल में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। कस्टडी में उनके पति और आरोपी समर्थ सिंह से रिश्तों, पैसों और विवाद को लेकर तीखे प्रश्न पूछे जा रहे हैं। पढ़ें पूरी लिस्ट।

Samarth Singh SIT interrogation- India TV Hindi
Image Source : ANI/REPORTERS INPUT कस्टडी में ट्विशा शर्मा के पति समर्थ से SIT पूछताछ कर रही है।

Samarth Singh SIT Interrogation: ​ट्विशा शर्मा के मौत के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, उसके साथ ही रोजाना नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ​ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह 7 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में हैं और उनसे पूछताछ जारी है। इंडिया टीवी के सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी की तरफ से पूछे गए सवालों का समर्थ ढंग से जवाब नहीं दे रहे हैं। उनके जवाबों से जांचकर्ता भी संतुष्ट नहीं नजर आ रहे हैं। समर्थ सिंह, पुलिस के कई सवालों से बचने की कोशिश भी कर रहे हैं। इस आर्टिकल में पढ़िए कि SIT की टीम आरोपी समर्थ से किन संभावित सवालों के जवाब मांग रही है।

आरोपी समर्थ से पूछे जाने वालों सवालों की लिस्ट

SIT, ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े घटनाक्रम के हर पहलू का जवाब तलाशने में जुटी हुई है। ​जांचकर्ताओं का मानना है कि यह पता लगाना बेहद जरूरी है कि पिछले 10 दिनों के दौरान समर्थ सिंह ने कहां शरण ली थी और वह कहां छिपे हुए थे। पढ़िए समर्थ सिंह से होने वाले संभावित सवाल-

  1. आप और ट्विशा पहली बार एक-दूसरे के संपर्क में कैसे आए?
  2. आपका और ट्विशा का विवाह कब हुआ था?
  3. शादी के बाद आप दोनों के संबंध कैसे थे?
  4. आपकी मां गिरिबाला के साथ ट्विशा के कैसे संबंध थे?
  5. क्या आपकी मां गिरिबाला ने आपसे कभी कहा था कि वह ट्विशा को पसंद नहीं करतीं, या ट्विशा ने कभी आपसे इस बात का जिक्र किया था?
  6. क्या आपको इस बात की जानकारी थी कि ट्विशा ने रोजमर्रा की बातचीत के दौरान अपने परिवार को आपके साथ तनावपूर्ण संबंधों के बारे में बताया था?
  7. ट्विशा के परिवार ने कुछ चैट दिखाए हैं, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर आपके परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। क्या आपको इसकी जानकारी थी?
  8. ट्विशा की मौत वाले दिन 12 मई को आप कहां थे?
  9. 12 मई को ट्विशा की मौत के बारे में आपको पहली बार कब और कैसे पता चला?
  10. क्या उस रात आप दोनों के बीच कोई बहस या विवाद हुआ था?
  11. 12 मई को जब आपको ट्विशा के साथ रहना था, तब आप उन्हें अकेला छोड़कर क्यों चले गए?
  12. पिछले 10 दिनों के दौरान आप कहां-कहां गए?
  13. इस अवधि के दौरान आप किन-किन लोगों के संपर्क में रहे?
  14. पिछले 10 दिनों के दौरान आप किस-किसके साथ रह रहे?
  15. क्या आप इस दौरान अपनी मां गिरिबाला के संपर्क में भी थे?
  16. अगर आपको पता था कि पुलिस आपकी तलाश कर रही थी और आप फरार थे, तब आप कहां छिपे हुए थे?
  17. क्या आप भोपाल में ही थे या शहर से बाहर चले गए थे?
  18. आपको किसने शरण दी और आप किसके साथ ठहरे हुए थे?
  19. आप ट्विशा को हर महीने कितने पैसे देते थे और 7 लाख रुपये ट्रांसफर करने के पीछे क्या वजह थी?

ये भी पढ़ें- ट्विशा की मौत से कुछ घंटे पहले का CCTV Video, ब्यूटी पार्लर में हेड मसाज कराती नजर आईं