1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेशः पति बना हैवान, पत्नी गले में जंजीर डालकर बनाया बंधक, गर्म सरिया से दागा, ताला तोड़ थाने पहुंची महिला

मध्य प्रदेशः पति बना हैवान, पत्नी गले में जंजीर डालकर बनाया बंधक, गर्म सरिया से दागा, ताला तोड़ थाने पहुंची महिला

पीड़िता रात भर पैदल चलती रही और करीब 6 किलोमीटर का सफर पैदल तय करके थाने तक पहुंची। यहां उसने बताया कि कैसे उसके पति ने खाना मिलने में देरी होने पर उसके साथ मारपीट की और जंजीर से बांधकर उसे बंधक बना लिया।

mp news- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV रायगढ़ में महिला को पति ने बनाया बंधक।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां समय पर खाना न मिलने पर एक युवक इतना नाराज हो गया कि अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे बंधक बना लिया। युवक ने अपनी पत्नी को गले में जंजीर डालकर ताला लगाकर खंबे से बांध दिया और गर्म में सरिये से उसे कई बार जलाया। युवक ने छोटी सी बात से नाराज होकर करीब 24 घंटे तक महिला को बंधक बनाकर रखा। इसके बाद बड़ी मुश्किल से महिला ताला तोड़कर 6 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाते हुए पति के द्वारा की गई क्रूरता के बारे में शिकायत की।

शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता है पति

यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के छीपीपुरा गांव का है, जहां की रहने वाली पीड़िता मांगी बाई तंवर ने बताया कि 10 जून को वह घर पर थी। इसी बीच दोपहर 12:00 बजे पति घर आया और खाना मांगा, मगर उसे खाना लाने में देरी हो गई। खाना रखने में देरी होने पर पति भड़क गया और गालियां देने लगा। इसके बाद पति बाहर गया और पेड़ की डाली से डंडा तोड़कर लाया और उसके साथ डंडे से मारपीट करने लगा। महिला ने बताया कि पति अक्सर शराब के नशे में इसी तरह मारपीट करता है।

गले में जंजीर डालकर लगाया ताला, गर्म में सरिये से भी जलाया

पीड़िता ने आगे बताया कि उस दिन पति ने मारपीट करने के साथ ही मेरे गले में लोहे की जंजीर डाल दी और इसके बाद घर के आंगन में गड़े खंबे से बांध दिया और ताला लगा दिया। इस दौरान पति ने धमकी दी कि 'अब देखता हूं तू रिपोर्ट करने थाने कैसे जाती है‌'। पति की हैवानियत नहीं नहीं रुकी। पत्नी को जंजीर से बांधने के बाद युवक ने गैस चूल्हे पर लोहे का सरिया गर्म किया और लाकर पत्नी की कमर, पैर सहित अन्य अंगों पर गर्म सरिये एस दागना शुरू कर दिया। इस दौरान जब महिला चिल्लाने लगी तो मुंह भी दबा दिया ताकि कोई उसकी आवाज न सुन सके।

गले में जंजीर लटकाए थाने पहुंची महिला

ताला तोड़ने के बाद मौका पाकर महिला गले में जंजीर लटकाए जंगल के रास्ते करीब 6 किलोमीटर का सफर देकर रात 10:00 बजे करीब खिलचीपुर थाना पहुंची। और पुलिस को अपनी आप बीती बताई। इस दौरान महिला जोर-जोर से रोने लगी जिसे पुलिस के द्वारा चुप कराया गया। महिला के गले में जंजीर पर ताला देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। 

10 साल पहले हुई थी शादी

पीड़िता राजस्थान की मनोहर थाना क्षेत्र के बिरजीपुरा की रहने वाली है। उसने पुलिस को उसकी शादी करीब 10 साल पहले राजगढ़ जिले के खिलचीपुर के छिपीपुरा निवासी सरदार सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन 3 महीने की उम्र में ही बीमारी से बच्चे की मौत हो गई । इसके बाद से उन्हें कोई संतान नहीं हुई। खिलचीपुर थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। इसकी बात महिला की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर पति सरदार सिंह तंवर को गिरफ्तार कर लिया।

(रिपोर्ट- गोविंद सोनी)

ये भी पढ़ेंः 6 घंटे में पलट गई महिला, कहा- 'पति और बच्चों के साथ रहूंगी', डेढ़ साल से प्रेमी के साथ रह रही थी
भिंड में दिनदहाड़े युवक की किडनैपिंग की कोशिश, पुलिस ने की नाकाम, फिर आरोपियों का निकाला जुलूस