1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भिंड में दिनदहाड़े युवक की किडनैपिंग की कोशिश, पुलिस ने की नाकाम, फिर आरोपियों का निकाला जुलूस

भिंड में दिनदहाड़े युवक की किडनैपिंग की कोशिश, पुलिस ने की नाकाम, फिर आरोपियों का निकाला जुलूस

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 14, 2026 03:26 pm IST,  Updated : Jun 14, 2026 04:01 pm IST

भिंड में दिनदहाड़े युवक के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के मंसूबे नाकाम कर दिए और 5 किलोमीटर तक पीछा करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।

mp news- India TV Hindi
भिंड में किडनैपिंग की नाकाम कोशिश। Image Source : INDIA TV

भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र से शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की मारपीट करते हुए लग्जरी कार में अपहरण का की कोशिश का मामला सामने आया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है, जिसके चलते आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया और फिर घसीटते हुए उसे गाड़ी तक ले गए। युवक का अपहरण कर आरोपी उसे थार वाहन में डालकर गांव के श्मशान घाट तक ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

पुरानी रंजिश में किडनैपिंग की कोशिश

दरअसल प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपूत नगर निवासी अभिषेक भदौरिया पार्क मोहल्ला स्थित एक किराना दुकान के सामने खड़ा हुआ था। इसी दौरान दो कार में सवार होकर राज बघेल, भूरे उर्फ शिवम, सूर्या और चंदन अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे। बताया गया है कि पुरानी रंजिश को लेकर राज बघेल ने अभिषेक पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी कृष्णा राजावत, इंदल और गोपाल राजावत थार गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और अभिषेक की मारपीट करते हुए घसीटकर उसे जबरन वाहन में डालकर अपहरण कर ले गए।

मारपीट के बाद जान से मारने की कोशिश

आरोपी युवक को बबेड़ी गांव स्थित श्मशान घाट पर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी। देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप राजावत के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राज बघेल, कृष्णा राजावत और गोपाल राजावत को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

वहीं एसपी सूरज कुमार वर्मा की अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। जुलूस के दौरान आरोपी बोलते हुए नजर आए "अपराध करना पाप है"। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट- परानिधेश भारद्वाज)

ये भी पढ़ेंः एक कमरे में चल रही थी अवैध हथियार फैक्ट्री, 15-20 हजार में बिकता था एक कट्टा, 10 कट्टे और हथियार बनाने का सामान बरामद

6 घंटे में पलट गई महिला, कहा- 'पति और बच्चों के साथ रहूंगी', डेढ़ साल से प्रेमी के साथ रह रही थी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।