मध्य प्रदेश के भिंड में बड़ा रोड एक्सीडेंट हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हैं। घायलों में दो लोगों की हालत नाजुक है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग सड़क किनारे टमाटर लूटते हुए दिख रहे हैं। वायरल वीडियो भिण्ड का बताया जा रहा है। यहां टमाटर लदा एक वाहन पलट गया, जिसे लूटने की होड़ मच गई।
मध्य प्रदेश के भिंड में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि मामूली बात पर भी गोलियां चलने लगी हैं। अटेर थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में शराब की बोतल पर डिस्काउंट न देने से बदमाशों ने सेल्समैन पर ही फायरिंग कर दी।
भिण्ड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी तरफ जा पलटी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
मध्य प्रदेश के भिंड में खजाने की खोज में एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में लोगों के अंदर आक्रोश नजर आ रहा है।
मध्य प्रदेश के भिंड में दलित ड्राइवर को अगवा करने के बाद पीटा गया और पेशाब पिलाई गई। इस घटना को सीएम मोहन यादव ने संज्ञान में लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मध्य प्रदेश के भिंड से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने दोस्त के लिए करवा चौथ का व्रत किया है। युवक ने लहंगा पहनकर बाकी का श्रृंगार भी किया।
भिंड के कुक रविंद्र सिंह को 46 करोड़ का नोटिस मिला है। ये नोटिस इनकम टैक्स विभाग की तरफ से दिया गया है। पीड़ित का दावा है कि वह 8 से 10 हजार महीने कमाता है। उसके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है।
भिंड के बरोही थाना क्षेत्र के एनएच 719 पर दो युवकों ने पेट्रोल पंप संचालक पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पेट्रोल पंप संचालक घायल हो गए।
भिंड में कलेक्टर और बीजेपी विधायक के बीच तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। इस दौरान गुस्से में विधायक ने कलेक्टर की ओर मुक्का दिखाते हुए मारने के लिए हाठ उठाया।
मध्य प्रदेश के भिंड ज़िले में एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक अनोखी शिकायत दर्ज कराई। शख्स ने अपनी शिकायत में कहा कि पंचायत द्वारा ग्रामवासियों को लड्डू नहीं दिया जा रहा है।
यूपी के इटावा जिले में यादव कथावाचकों के बाल और चोटी काटे जाने के बाद ब्राह्मण और यादवों में संग्राम छिड़ गया था। भिंड जिले में भी यादव समाज द्वारा ब्राह्मणों से कोई भी कर्मकांड न करवाते हुए यादव समाज के लोगों से ही कर्मकांड कार्य करवाने का फैसला किया गया।
मध्य प्रदेश के भिंड में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। यहां मोटरसाइकिलों की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
गैंगरेप के आरोपियों के करीबी लोगों ने पीड़िता पर राजीनामे का दबाव बनाने के लिए शुक्रवार को पीड़िता के ताऊ के घर में आग लगा दी थी। इसके बाद शनिवार को पीड़िता और उसके परिजनों को घेर कर मारपीट की गई।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों से भी मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।
भिंड जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने पर महिला के पेट में कैंची दिखाई दी। जिसके बाद महिला के परिजनों समेत डॉक्टर भी दंग रह गए कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे की जा सकती है।
बातचीत से विवाद हल ना निकलने पर नगर पालिका द्वारा कचरे की गाड़ियां बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के दफ्तर के सामने खाली करवा दी गईं।
भिण्ड में नवरात्रि के मौके पर भक्ति की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली है। यहां एक भक्त ने अपनी जीभ काटकर देवी के चरणों मे रख दी और मंदिर के सामने रखे खप्पर में खून भर दिया था।
मध्य प्रदेश के भिंड में मरीज के परिजन पर कलेक्टर द्वारा भड़कने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कलेक्टर एक मरीज के परिजन की जमकर क्लास लगा रहे हैं। इसका वीडियो वायरल हो गया है।
रेस्क्यू के दौरान चेक डैम के तेज भंवर में एसडीआरएफ की नाव फंसकर पलट गई। इसमें सवार एसडीआरएफ के दो जवान पानी में डूब गए। जवानों को खोजने की कोशिश देर रात तक जारी रही, जिसकी मोनिटरिंग खुद एसपी डॉक्टर असित यादव ने की।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़