1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. दोस्त ने ही शख्स को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

दोस्त ने ही शख्स को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Apr 21, 2026 05:14 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 05:14 pm IST

भिंड जिले में एक शख्स ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, जिसके चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हत्या के बाद फरार हुए आरोपी। - India TV Hindi
हत्या के बाद फरार हुए आरोपी। Image Source : REPORTER INPUT

भिंड: जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के कैथोदा गांव में बीती 20 अप्रैल की रात एक दोस्त ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पहले दोनों के बीच थी गहरी दोस्ती

दरअसल, मृतक गिर्राज गुर्जर और आरोपी आसवीर गुर्जर के बीच एक समय में गहरी दोस्ती हुआ करती थी। कुछ समय पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच खटास पैदा हो गई। दोनों में आए दिन विवाद होने लगा। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी आसवीर गुर्जर दोस्त से बदला लेने के लिए मौके की तलाश में था। 

रास्ता रोक कर किया हमला

घटना वाली रात गिर्राज गुर्जर एक निमंत्रण कार्यक्रम में खेरिया गांव से शामिल होकर अपने भाइयों के साथ बाइक से वापस अपने गांव कैथोदा लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी आसवीर गुर्जर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पहले गिर्राज के साथ गाली-गलौज शुरू की, जिसके बाद विवाद अचानक हिंसक हो गया। मुख्य आरोपी आसवीर गुर्जर ने बंदूक निकालकर गिर्राज गुर्जर के सीने में गोली दाग दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी अमर सिंह गुर्जर ने भी फायर कर दिया जिससे गिर्राज गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। सभी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद से फरार हैं सभी आरोपी

सूचना मिलते ही मेहगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों- आसवीर गुर्जर, रामभान गुर्जर, अमर सिंह गुर्जर, नीटू गुर्जर और साहब सिंह गुर्जर के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस कहना है कि घटना में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। (इनपुट- परानिधेश भारद्वाज)

यह भी पढ़ें-

CM मोहन यादव ने राशिपुरम में किया रोड शो, कांग्रेस और DMK को बताया महिला विरोधी; जमकर साधा निशाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।