1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CM मोहन यादव ने राशिपुरम में किया रोड शो, कांग्रेस और DMK को बताया महिला विरोधी; जमकर साधा निशाना

CM मोहन यादव ने राशिपुरम में किया रोड शो, कांग्रेस और DMK को बताया महिला विरोधी; जमकर साधा निशाना

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Apr 21, 2026 05:04 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 05:07 pm IST

एमपी के सीएम मोहन यादव ने तमिलनाडु की राशिपुरम विधानसभा क्षेत्र एक रोड शो किया। यहां उन्होंने प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार के लिए वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और डीएमके को महिला विरोधी बताया।

CM मोहन यादव ने...- India TV Hindi
CM मोहन यादव ने राशिपुरम में किया रोड शो। Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तमिलनाडु के नमक्कल जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर यहां की राशिपुरम विधानसभा में एक रोड शो किया। तमिलनाडु की राशिपुरम विधानसभा में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि यहां दूसरी जयललिता न खड़ी हो जाए, इसलिए सारा विपक्ष एक हो गया और महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया। इस दौरान मोहन यादव ने डॉ. प्रेम कुमार के समर्थन में जनता से समर्थन मांगा। 

PM मोदी के दिल में बसता है तमिलनाडु

डॉ मोहन यादव ने कहा कि देश लगातार आगे बढ़ रहा है। मैं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, अम्मा जयललिता, विख्यात कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण की इस धरती को प्रणाम करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में तमिलनाडु बसता है, तमिल बसते हैं। इसी का परिणाम है कि देश का उपराष्ट्रपति तमिलनाडु की हस्ती को बनाया है। आज के परिदृश्य में विदेशों में जो भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं वो विदेश मंत्री जयशंकर भी तमिलनाडु से ही हैं। 

CM मोहन यादव ने डॉ. प्रेम कुमार के लिए मांगा वोट।
Image Source : REPORTER INPUTCM मोहन यादव ने डॉ. प्रेम कुमार के लिए मांगा वोट।

विपक्ष ने पास नहीं कराया महिला आरक्षण बिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन की चाबी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दी है। देश के साथ-साथ तमिलनाडु भी आगे बढ़ रहा है। मैं अम्मा जयललिता को भी स्मरण करता हूं। दूसरी जयललिता न खड़ी हो जाए, इसलिए सारा विपक्ष एक हो गया और महिला आरक्षण बिल पास नहीं कराया। उनको डर था कि फिर कोई गरीब की बेटी, सामान्य परिवार की बहन, किसान की बेटी संसद-विधानसभा में पहुंच न पाए। ये समय इस बात का है हम इसका हिसाब लें। 

रोड शो के दौरान उमड़ा जनसैलाब।
Image Source : REPORTER INPUTरोड शो के दौरान उमड़ा जनसैलाब।

गला काटने का काम कर रही हैं डीएमके-कांग्रेस

सीएम मोहन यादव ने कहा कि डीएमके और कांग्रेस दोनों पार्टियां एक परिवार से चल रही हैं। एक ही खानदान से आने वाले ये लोग देश-प्रदेश को लूटने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि ये किसी और आदमी को सत्ता की चाबी नहीं देना चाहतीं। तुम भी लूटो-हम भी लूटें, गले काटने का काम कोई कर रही है तो डीएमके-कांग्रेस कर रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राशिपुरम में न पीने का पानी है, न सिंचाई है, जो सरकार पानी ने दे सके, वो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है। 

CM मोहन यादव ने राशिपुरम में किया रोड शो।
Image Source : REPORTER INPUTCM मोहन यादव ने राशिपुरम में किया रोड शो।

हम 4 मई को भारी जीत का जुलूस निकालेंगे

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मेरे और आपके मन का भाव एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिल भाषा का महत्व और बढ़ाया। ये दुनिया की सबसे अच्छी, मीठी भाषा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंगोल की स्थापना कर संसद का मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आपके मन के भाव बता रहे हैं यहां हमारे गठबंधन की सरकार बन रही है। हम 4 मई को भारी जीत का जुलूस निकालेंगे। जब तक आखिरी वोट न दे दें, तब तक शांति से न बैठें।

रोड शो के दौरान उमड़ा जनसैलाब।
Image Source : REPORTER INPUTरोड शो के दौरान उमड़ा जनसैलाब।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत