1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ₹5 कम दिए तो खा गया ग्राहक का कान, फिर दुकान बंद कर फरार हुआ पप्पू ओझा

₹5 कम दिए तो खा गया ग्राहक का कान, फिर दुकान बंद कर फरार हुआ पप्पू ओझा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 20, 2026 06:34 am IST,  Updated : Jun 20, 2026 06:35 am IST

घटना के बाद से आटा चक्की संचालक फरार है। वहीं, पीड़ित ग्राहक मदद मांगने के लिए पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Bhind victim- India TV Hindi
आटा चक्की संचालक ने ग्राहक का कान काटा Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के भिंड में एक व्यक्ति ने आटा पिसाई के 5 रुपये कम दिए तो आटा चक्की संचालक के साथ उसका विवाद हो गया। इस दौरान दुकानदार ने ग्राहक का कान काट लिया। हैरान कर देने वाला मामला भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र से सामने आया है, जिसमें महज 5 रुपये के विवाद में आता चक्की संचालक ने ग्राहक का कान काट लिया। घटना के बाद आरोपी दुकान बंद कर फरार हो गया, जबकि घायल ग्राहक खून से लथपथ हालत में ही मेहगांव थाना पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मेहगांव थाना क्षेत्र के मौरोली गांव निवासी थान सिंह अपने घर के लिए गेहूं पिसवाने के लिए गोरमी रोड स्थित पप्पू ओझा की आटा चक्की पहुंचे थे। तय समय पर जब वह आटा लेने पहुंचे तो तौल में आटा कुछ कम निकला। थान सिंह ने इसका विरोध किया और कम आटे के बावजूद पिसाई के पूरे रुपये मांगने पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

5 रुपये के विवाद में कान काटा

चक्की संचालक पप्पू ओझा ने पिसाई के 45 रुपये मांगे, जबकि ग्राहक थान सिंह ने 40 रुपये ही दिए। महज 5 रुपये कम देने की बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते यह बहस मारपीट में तब्दील हो गई। पीड़ित थान सिंह के अनुसार पप्पू ओझा ने उस पर हमला कर दिया और उसका कान काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपी पप्पू ओझा अपनी आटा चक्की बंद कर मौके से फरार हो गया। 

पीड़ित ने थाने में की शिकायत

घायल थान सिंह सीधे मेहगांव थाने पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थान सिंह ने बताया कि जब वह गेहूं देकर गए थे तब उसका वजन 37 किलो 500 ग्राम था। वहीं, जब वह आटा लेने आए तो बोरी का वजन 36 किलोग्राम ही था। उन्होंने 1.5 किलोग्राम आटा कम होने की बात कही और पिसाई के पांच रुपये कम दिए। इस बात पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने उनका कान काट लिया।

(भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

उज्जैन में चौड़ीकरण के तहत मस्जिद हटाने का विरोध, शहर के काजी ने दी चेतावनी- 'धार्मिक स्थल न हटाए जाएं'

इंदौर में दूसरी शादी करने जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, प्रेमिका हुई घायल, भाई का हुआ बुरा हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।