1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भिंड में सड़क हादसे के बाद भारी बवाल, डंपर चालक को पुलिस हिरासत से खींचकर भीड़ ने जूते-चप्पल से पीटा, वाहन में लगाई आग

भिंड में सड़क हादसे के बाद भारी बवाल, डंपर चालक को पुलिस हिरासत से खींचकर भीड़ ने जूते-चप्पल से पीटा, वाहन में लगाई आग

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 08, 2026 05:19 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 05:19 pm IST

भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जिसके बद भीड़ ने जमकर हंगामा काटा और डंपर चालक को पुलिस की हिरासत से खींचकर जूते-चप्पल से पीटना शुरू कर दिया।

Bhind News- India TV Hindi
सड़क हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को जमकर पीटा। Image Source : INDIA TV

भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र के पास रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ आक्रोशित हो उठी और बीच सड़क ही खूब हंगामा किया। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार डंपर ने अंधे मोड़ पर एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में सवार चाचा-भतीजे में से जहां भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर भीड़ जमा हो गई और गुस्से में भीड़ ने डंपर में आग लगा दी और डंपर चालक की जमकर पिटाई की।

डंपर चालक को पुलिस हिरासत से घसीटकर पीटा

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हिरासत ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने डायल-112 वाहन से ड्राइवर को बाहर खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ को डंपर चालक को जूते-चप्पल से जमकर पीटते देखा जा सकता है। यही नहीं, भीड़ ने डंपर को भी आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस ने डंपर में आग लगाने और चालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 13 नामजद एवं पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर डंपर में आग लगा दी।

रविवार सुबह हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10:30 बजे भिंड के दबोह थाना अंतर्गत अमहा गांव के पास कौंच रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को कुचल दिया। हादसे में जहां भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, जिसके बाद लोगों ने ड्राइवर को पुलिस हिरासत से घसीटकर पीटना शुरू कर दिया।

चालक को बचाने का प्रयास करते रहे पुलिसकर्मी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने डंपर चालक को पकड़कर डायल-112 वाहन में बैठा लिया था, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के सामने ही चालक को वाहन से बाहर खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी चालक को बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन भीड़ के सामने बेबस नजर आए। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि उपद्रव कर रहे एक युवक को भी लोग पुलिस की पकड़ से छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर कानून व्यवस्था भंग करने और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान भी की जा रही है।

(रिपोर्ट- प्रणिधेश भारद्वाज)

ये भी पढ़ेंः 30 साल के चचेरे भाई ने 18 साल की बहन से किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश के इस जिले में शर्मसार करने वाली वारदात

ब्रिक्स सम्मेलन में 5 दिनों तक चलेगी चर्चा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बताई पूरी प्लानिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।