1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पाली नगर निगम का परिणाम साफ, 65 वार्डों में किसकी हुई जीत, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

पाली नगर निगम का परिणाम साफ, 65 वार्डों में किसकी हुई जीत, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 14, 2026 09:50 am IST,  Updated : Sep 14, 2026 12:58 pm IST

पाली नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। जानिए 65 वार्डों में किस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की और पाली की कमान किसके हाथ जाएगी।

pali nagar nigam- India TV Hindi
पाली नगर निगम चुनाव के विजेताओं की सूची। Image Source : INDIA TV

पाली नगर निगम की नई महापौर कौन होगी और शहर की सत्ता की कमान किस दल के हाथ जाएगी, इसका फैसला आज मतगणना के साथ होने वाला है। नगर निगम में कुल 65 वार्ड हैं और इन सभी सीटों के नतीजों पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ शहरवासियों की भी नजर बनी हुई है। इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार भी समीकरण बिगाड़ने की स्थिति में हैं। इनमें कई ऐसे प्रत्याशी हैं, जो पहले बीजेपी से जुड़े रहे हैं और पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। फिलहाल अभी नतीजे साफ हो चुके हैं, कुछ 65 सीटों में से 29 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। 21 पर बीजेपी काबिज है। 15 सीटें निर्दलियों के हाथ लगी हैं।

महिला महापौर की दौड़ में 6 नाम चर्चा में

पाली नगर निगम को इस बार महिला महापौर मिलने जा रही है। महापौर पद को लेकर बीजेपी और कांग्रेस खेमे में छह महिला पार्षदों के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं। बीजेपी की ओर से वार्ड 33 की नमिता बुबकिया, वार्ड 23 की खुशबू लोढ़ा और वार्ड 1 की शारदा बोहरा को दावेदार माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस की तरफ से वार्ड 38 की राजबाला हिंगड, वार्ड 34 की सुमित्रा जैन और वार्ड 11 की लीला चौधरी के नाम सामने आ रहे हैं। अब किसके सिर महापौर का ताज सजेगा, यह निर्दलियों के समर्थन के साथ तय होगा।

वार्ड नंबर विजेता पार्टी
वार्ड 1 शारदा बोहरा  बीजेपी
वार्ड 2 मानवेंद्र सिंह भाटी बीजेपी
वार्ड 3 तेज सिंह चौहान बीजेपी
वार्ड 4 मनीष निर्दलीय
वार्ड 5 मूल सिंह भाटी बीजेपी
वार्ड 6 नरेश बीजेपी
वार्ड 7 पानी देवी बीजेपी
वार्ड 8 उम्निला कंवर कांग्रेस
वार्ड 9 रजनी बीजेपी
वार्ड 10 नरपत कांग्रेस
वार्ड 11 शबनम निर्दलीय
वार्ड 12 असलम निर्दलीय
वार्ड 13 योगेंद्र वर्मा बीजेपी
वार्ड 14 निर्मल कुमार निर्दलीय
वार्ड 15 ललिता प्रीतमानी बीजेपी
वार्ड 16 पूरण कुमारी कांग्रेस
वार्ड 17 सुलेमान निर्दलीय
वार्ड 18 मरियम निर्दलीय
वार्ड 19 ओटराम निर्दलीय
वार्ड 20 अब्दुल निर्दलीय
वार्ड 21 नवीन वगोरिया बीजेपी
वार्ड 22 राधा देवी कांग्रेस
वार्ड 23 शीला कांग्रेस
वार्ड 24 बाबू लाल कांग्रेस
वार्ड 25 शाहिद निर्दलीय
वार्ड 26 कुसुम सोनी निर्दलीय
वार्ड 27 रमेश चावला कांग्रेस
वार्ड 28 रईस अली निर्दलीय
वार्ड 29 शाहिना बानो कांग्रेस
वार्ड 30 रसीदा बानो निर्दलीय
वार्ड 31 कमल अग्रवाल कांग्रेस
वार्ड 32 राकेश भाटी कांग्रेस
वार्ड 33 नमिता बुबकिया बीजेपी
वार्ड 34 सुमित्रा जैन कांग्रेस
वार्ड 35 नजमा कांग्रेस
वार्ड 36 रसीदा बानो निर्दलीय
वार्ड 37 मेहबूब कांग्रेस
वार्ड 38 राजबाला हिंगड कांग्रेस
वार्ड 39 अनामिका सोलंकी काग्रेंस
वार्ड 40 पुष्पा निर्दलीय
वार्ड 41 कांतिलाल निर्दलीय
वार्ड 42 नरेश पंवार बीजेपी
वार्ड 43 अंजु चौधरी बीजेपी
वार्ड 44 मोइनुद्दीन कांग्रेस
वार्ड 45 भेरा राम काग्रेंस
वार्ड 46 दिनेश कुमा बीजेपी
वार्ड 47 विक्रमपाल सिंह बीजेपी
वार्ड 48 कृष्णा सांसी काग्रेंस
वार्ड 49 सीता देवी देवासी काग्रेंस
वार्ड 50 ज्योति सिंगारिया काग्रेंस
वार्ड 51 नरेश कुमार काग्रेंस
वार्ड 52 मुकेश देवासी काग्रेंस
वार्ड 53 कालूराम काग्रेंस
वार्ड 54 मधु पंवार बीजेपी
वार्ड 55 राजेश प्रजापत बीजेपी
वार्ड 56 प्रकाश मेघवाल बीजेपी
वार्ड 57 संतोष काग्रेंस
वार्ड 58 शशिलता काग्रेंस
वार्ड 59 मुन्नी देवी बीजेपी
वार्ड 60 उषा कांग्रेस
वार्ड 61 सत्य नारायण बीजेपी
वार्ड 62 राजेंद्र पाल कांग्रेस
वार्ड 63 भंवरलाल कांग्रेस
वार्ड 64 छगनलाल बीजेपी
वार्ड 65 सुरेंद्र मीणा कांग्रेस

ये भी पढ़ें: पाली नगर निगम में जीतकर भी हार सकती है कांग्रेस, निर्दलीय पलट सकते हैं पूरा खेल, जानिए कैसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।