1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मायके से नहीं आना चाहती थी पत्नी, परेशान पति ने घर में लगाई फांसी

मायके से नहीं आना चाहती थी पत्नी, परेशान पति ने घर में लगाई फांसी

राजगढ़ के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने इसके लिए अपनी पत्नी और ससुराल वाले को जिम्मेदार ठहराया है।

युवक ने लगाई फांसी- India TV Hindi
युवक ने लगाई फांसी

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार अपनी पत्नी और ससुराल वाले को ठहराया है। मायके से पत्नी के नहीं आने पर युवक ने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

"मेरी पत्नी और उसके घर वाले दोषी"

राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी युवक रवि केवट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले युवक ने कहा कि वो अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। युवक ने कहा, "मेरे ससुराल से मेरी पत्नी वापस नहीं आना चाह रही है। वह अकेले रहना चाहती है। मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इसका दोषी मेरी पत्नी और उसके घर वाले हैं। मुझे बहुत टॉर्चर किया जा रहा है। मेरी पत्नी मेरे पास नहीं है। आधा से ज्यादा समय वह अपने घरवालों के पास रहती है।"

"मेरे घर वालों का कोई दोष नहीं"

उसने कहा, "मेरी मौत का जिम्मेदार मेरी पत्नी और उसके घर वाले हैं। उन्होंने मेरे खिलाफ पहले भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मैंने बोला है कि अगर तुम मुझे ऐसे ही धमकियां दोगे तो मैं नहीं जी पाऊंगा। वह कहते हैं कि यह बार-बार आत्महत्या करने की धमकी देता है। मैं आज जा रहा हूं। मैं आज मेरी पत्नी और ससुराल वालों की वजह से आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें मेरे घर वालों का कोई दोष नहीं है। मैं ये आशा करता हूं कि ऊपर वाला मुझे माफ करें।"

(रिपोर्ट- गोविंद सोनी)

ये भी पढ़ें-

जब जंगल में बाइक सवार पर हाथी ने किया अटैक, डरावना VIDEO आया सामने

पाकिस्तान में मुस्लिम बनकर रहे अजीत डोभाल, जानें क्यों करवानी पड़ी प्लास्टिक सर्जरी