1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. जीजा के प्यार में मदहोश हुई साली, अपनी ही बहन की हत्या की साजिश रच डाली, तभी आ गया ये ट्विस्ट

जीजा के प्यार में मदहोश हुई साली, अपनी ही बहन की हत्या की साजिश रच डाली, तभी आ गया ये ट्विस्ट

जीजा के साथ अफेयर का पता मायके वालों को चला चो शादीशुदा साली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में यह भी पता चला है कि जीजा और साली अपने-अपने पार्टनर की हत्या की साजिश रच रहे थे।

अपने पति के साथ मनीषा। फाइल- India TV Hindi
Image Source : REPORTER अपने पति के साथ मनीषा। फाइल

मध्य प्रदेश के छतरपुर में प्यार में जीजा-साली इस कदर मदहोश हुए कि दोनों ने अपने-अपने जीवन साथी ( जीजा पत्नी की और साली पति) की हत्या की साजिश रच डाली। मगर कहानी में ट्विस्ट तब आया जब इसकी भनक साली की बहन को लग गई। उसने दोनों के प्रेम कहानी की पूरी पोल अपने मायके में खोल दी। तब प्यार में पागल शादीशुदा साली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला राजनगर थाने के पाय गांव का है। जीजा साली के चैट सामने आने के बाद ऐसा भी लग रहा है कि साली ने अपने बहन को मारने के लिए जीजा को उकसाया। 

शादी के 52 दिन बाद किया सुसाइड

जानकारी के अनुसार, शादी के महज 52 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 26 जून को नवविवाहिता मनीषा पटेल नामक महिला का शव उसके ससुराल के किचन में फंदे से लटका मिला था। मृतका की शादी इसी साल 5 मई को शिवम पटेल नामक युवक से हुई थी। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन ससुराल पक्ष द्वारा मृतका के मोबाइल में जो चैटिंग मिली उससे सबके होश उड़ गये।

सगे जीजा के साथ शादी से पहले से चल रहा था अफेयर

मनीषा का शादी से पहले ही अपने सगे जीजा अजय के साथ कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था। चैट से संकेत मिले हैं कि दोनों अपने-अपने जीवनसाथी को रास्ते से हटाने की कथित साजिश पर भी चर्चा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस मामले की भनक मायके पक्ष को भी लग चुकी थी। कथित तौर पर मायके वालों ने मनीषा को फटकार भी लगाई। मनीषा पटेल ने घर की किचन में फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Image Source : reporterजीजा साली की चैट

उधर, शिवम पटेल के परिजनों ने आशंका जताई है कि इस घटना के बाद उन्हें दहेज प्रताड़ना के झूठे मामले में न फंसा दिया जाए। खजुराहो SDOP मनमोहन सिंह बघेल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों, परिवार जनों बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

रिपोर्ट- प्रेम गुप्ता, छतरपुर

ये भी पढ़ेंः एमपी के ग्वालियर में लुटेरी दुल्हन से डरा दूल्हा! शादी के एक दिन बाद गहने लेकर भागी, जब वापस लौटी तो...

सोनम रघुवंशी की जमानत से राजा के परिवार वाले खुश नहीं, रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट से लगाएंगे गुहार