1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. एमपी के ग्वालियर में लुटेरी दुल्हन से डरा दूल्हा! शादी के एक दिन बाद गहने लेकर भागी, जब वापस लौटी तो...

एमपी के ग्वालियर में लुटेरी दुल्हन से डरा दूल्हा! शादी के एक दिन बाद गहने लेकर भागी, जब वापस लौटी तो...

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 30, 2026 08:56 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 08:58 pm IST

ग्वालियर में एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ये मामला भी चौंकाने वाला है क्योंकि शादी के एक ही दिन बाद दुल्हन गहने लेकर भाग गई थी।

Gwalior- India TV Hindi
लुटेरी दुल्हन Image Source : REPORTER INPUT

ग्वालियर: एमपी के ग्वालियर में एक लुटेरी दुल्हन का मामला प्रकाश में आया है, जो शादी के एक दिन बाद ही गहने लेकर भाग गई। हालांकि बाद में दुल्हन ने गहने लौटा दिए। 

क्या है पूरा मामला?

ग्वालियर में एक युवक कथित लुटेरी दुल्हन से परेशान है। युवक का आरोप है कि शादी के एक दिन बाद दुल्हन गहने लेकर भाग गई थी। अब मायका पक्ष दुल्हन को साथ रखने के लिए दबाव बना रहा है। हालांकि दुल्हन ने गहने लौटा दिए हैं। बाबजूद इसके युवक उसे अपनाने को तैयार नहीं है। पीड़ित युवक को अब नीले ड्रम का डर सता रहा है।

यूनिवर्सिटी थाना अंतर्गत सिंधिया नगर में रहने वाले जितेंद्र जोशी की 28 जून को मुरैना जिले के झुंडपुरा गांव में रहने वाली नम्रता जोशी के साथ अरेंज मैरिज हुई थी। जितेंद्र पेशे से टेंट कारोबारी है और उसका आरोप है कि शादी के दूसरे दिन यानी 29 जून को नम्रता गहने लेकर घर से चोरी- छुपे भाग गई थी। 

 दूल्हे का आरोप- पहले भी एक युवक के साथ ऐसा कर चुकी है दुल्हन

नम्रता अल सुबह पड़ोसी के मकान में कूदकर भाग निकली थी। नम्रता के भागने की करतूत सीसीटीवी कैमरे भी कैद हुई है। जितेंद्र ने बताया है कि पहले उसने अपने स्तर पर नम्रता को तलाशने की कोशिश की, जब वह नहीं मिली तो जितेंद्र परिजन के साथ शिकायत करने थाने पहुंचा था। जितेंद्र ने अपने शिकायती आवेदन में भी बताया है कि पूर्व में नम्रता एक अन्य युवक के साथ भी इसी तरह का रवैया अपना चुकी है। तब गोदभराई में मिले गहने उसने हड़प लिए थे और युवक को घरवालों से पिटवाया था। 

जितेंद्र का कहना है कि जब शिकायत करने थाने पहुंचा था, तभी मायके पक्ष के लोग दुल्हन नम्रता को लेकर थाने आ गए थे और उनके अधिकांश गहने लौटा दिए थे। मायके पक्ष के लोग नम्रता को साथ ले जाने का दबाव बना रहे थे। लेकिन जितेंद्र ने अपनी दुल्हन को अपनाने से साफ इंकार कर दिया है। क्योंकि उसको नीले ड्रम का डर सता रहा है। 

जितेंद्र ने अपने शिकायती आवेदन में स्पष्ट किया है अगर भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी जिम्मेदारी नम्रता और उसके परिजन की होगी। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायती आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। (रिपोर्ट- भूपेन्द्र भदौरिया)

ये भी पढ़ें- 

गया में लुटेरी दुल्हन का खेल: सात फेरे के बाद जेवर और नकदी लेकर फरार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।