1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Video: उफनते नाले में 3 लड़कों ने उतार दी बाइक, एक कूदकर भागा, 2 पेड़ की डाल पकड़कर बचे, गाड़ी बह गई

Video: उफनते नाले में 3 लड़कों ने उतार दी बाइक, एक कूदकर भागा, 2 पेड़ की डाल पकड़कर बचे, गाड़ी बह गई

वीडियो में देखा जा सकता है कि नाले के बीच जाते ही बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है। ऐसे में एक लड़का कूदकर बाहर निकल जाता है। वहीं, दो लड़के बाइक समेत बह जाते हैं।

Bike riders swept away- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV नाले में बहे बाइक सवार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में तीन युवकों की लापरवाही उनकी जान पर बन आई थी, लेकिन एक पेड़ की मदद से उनकी जान बच गई। यहां तीन युवकों ने अपनी बाइक उफनते नाले में उतार दी थी और पानी के तेज बहाव में गाड़ी बह गई। बाइख के साथ दो युवक भी नाले में बहे, लेकिन एक पेड़ की डाल पकड़कर उन्होंने अपनी जान बचा ली। पूरी घटना पुल के किनारे खड़े एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर ली। अब घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शिवपुरी में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। जगह-जगह जलजमाव है। कई नदी नाले पुल के ऊपर बह रहे हैं। ऐसे ही एक नाले में एक बाइक बह गई। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पिछोर-कछौआ मार्ग पर बही बाइक

घटना पिछोर-कछौआ मार्ग पर हुई। यहां एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक उफनते नाले को पार करने की कोशिश करने लगे। बीच धार में पहुंचते ही बाइक पानी में बहने लगी। पीछे बैठे युवक ने तुरंत बाइक से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, लेकिन दो युवक तेज धार में बह गए। किसी तरह पेड़ की डाल से लटककर युवकों ने खुद को बचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

भारी पड़ सकती थी लापरवाही

प्रशासन की चेतावनी के बावजूद तीन युवकों ने एक बाइक पर सवार होकर उफनते नाले को पार करने की कोशिश की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। मनका गांव के सुरदीप यादव, राजदीप यादव और एक अन्य युवक पिछोर की ओर जा रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले रपटे पर तेज बहाव था। नाले को पार करने की कोशिश के दौरान बीच धार में पहुंचते ही बाइक पानी में बहने लगी। पीछे बैठे युवक ने तुरंत बाइक से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। सुरदीप और राजदीप बाइक समेत बह गए। दोनों युवकों ने नाले किनारे लगे पेड़ों की डालियां पकड़कर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने बाद में दोनों को बाहर निकाला। वहीं, बाइक नाले के पानी में बह गई। उफान मारते नाले में बाइक मिलना भी मुश्किल है।

(शिवपुरी से केके दुबे की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

दरोगा ने 85% दृष्टिबाधित को बनाया लूट का आरोपी, लाठी को बताया हथियार, कोर्ट ने बरी कर 2 लाख मुआवजा दिलाया

दिल्ली: कांवड़ रूट पर कांच के टुकड़े मिलने का मामला, साजिश नहीं, ई-रिक्शा ड्राइवर की लापरवाही है वजह