A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. क्लास में पढ़ाने की जगह नींद का डोज पूरा करते दिखे गुरुजी, Video जमकर हो रहा वायरल

क्लास में पढ़ाने की जगह नींद का डोज पूरा करते दिखे गुरुजी, Video जमकर हो रहा वायरल

मध्य प्रदेश के एक सरकारी स्कूल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जहां शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय कुर्सी पर सोते हुए पाए गए।

क्लास में सोते रहे मास्टर साहब- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT क्लास में सोते रहे मास्टर साहब

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की लापरवाही का मामला सामने आया है। मझगवां विकासखंड के पगारखुर्द गांव में शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षक अशोक माली को स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बजाय कुर्सी पर सोते हुए पाया गया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्लास में दरी पर पढ़ रहे थे बच्चे

शिक्षक स्कूल पहुचें और क्लास रूम में जाकर कुर्सी पर सो गए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लासरूम में बच्चे नीचे दरी पर पढ़ रहे हैं और मास्टर साहब कुर्सी पर खर्राटे ले रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक कक्षा में एक कुर्सी पर बैठे हैं और बगल की कुर्सी पर टेबल फैन चल रहा है।

शिक्षक के जागने का इंतजार

क्लास में मास्टर साहब आराम से सो रहे हैं। इस दौरान बच्चे उनके जागने का इंतजार कर रहे हैं। इस घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने बनाया था, जिसने बाद में इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

यह मामला अब उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आ चुका है। अधिकारियों ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए जल्द ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

(रिपोर्ट- अमित त्रिपाठी)

ये भी पढ़ें-

मेक्सिको में भीषण हादसा, मालगाड़ी ने डबल-डेकर बस को रौंदा, 10 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

"मेरी पत्नी को फोन क्यों कर रहे हो?", शक की आग में चचेरे भाई का किया कत्ल, गिरफ्तार