1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. "मेरी पत्नी को फोन क्यों कर रहे हो?", शक की आग में चचेरे भाई का किया कत्ल, गिरफ्तार

"मेरी पत्नी को फोन क्यों कर रहे हो?", शक की आग में चचेरे भाई का किया कत्ल, गिरफ्तार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 09, 2025 07:16 am IST,  Updated : Sep 09, 2025 07:23 am IST

नोएडा में एक शख्स को चचेरे भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को शक था कि चचेरे भाई का उसकी पत्नी से अवैध संबंध था।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

उत्तर प्रदेश के नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र में पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान इकरार सैफी के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने हत्या के मामले में फरार आरोपी इकरार सैफी को पैरामाउंट चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इसके पास से मृतक नसीम का आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, फोटो एवं मोटरसाइकिल की चाबी बरामद हुई है।

पत्नी से अवैध संबंध होने का था शक

अवस्थी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी इकरार सैफी (25) और नसीम दोनों मूल रूप से जनपद अमरोहा के रहने वाले थे। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, आरोपी को शक था कि नसीम (24) की उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। उन्होंने बताया कि दोनों लोग शादीशुदा हैं और ये लोग ग्राम एमनाबाद में करीब चार वर्ष से किराए के मकान में अलग-अलग कमरे में रहते थे। दोनों कारपेंटर का काम करते थे।

पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया?

अवस्थी के अनुसार, आरोपी ने पुलिस को बताया कि नसीम उसकी पत्नी के मोबाइल फोन पर अलग-अलग नंबर से वीडियो कॉल करता था और जब वह गांव जाता था तो नसीम उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। पुलिस उपायुक्त का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने नसीम को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना।

धक्का-मुक्की हुई, फिर गला दबाया 

पुलिस के अनुसार, दो सितंबर को आरोपी ने नसीम से कहा, "तुम मेरी पत्नी को क्यों फोन कर रहे हो और क्यों परेशान करते हो।" पुलिस का कहना है कि इसी बीच दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई और आरोपी ने नसीम को गला दबाकर मार डाला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

Bihar Assembly Election 2025: रूपौली सीट पर बीमा भारती करेंगी वापसी? जीत की हैट्रिक लगाने के बाद उपचुनाव में मिली थी हार

मेक्सिको में भीषण हादसा, मालगाड़ी ने डबल-डेकर बस को रौंदा, 10 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।