1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बंदूक लेकर पढ़ाने स्कूल जाता था शिक्षक, ग्रामीणों ने बना लिया वीडियो, अब नोटिस के बाद नौकरी पर लटकी तलवार

बंदूक लेकर पढ़ाने स्कूल जाता था शिक्षक, ग्रामीणों ने बना लिया वीडियो, अब नोटिस के बाद नौकरी पर लटकी तलवार

मध्य प्रदेश के गुना से एक हैरान करने वाला मामला देखने को मिल रहा है। यहां सरकारी स्कूल में ही शिक्षक हथियारों के साथ पहुंच रहा है।

Guna News- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-INDIA TV गुना न्यूज

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राघौगढ़ ब्लॉक के ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के शिक्षक पर आरोप लगाया है कि स्कूल में शिक्षक बंदूक लेकर पहुंचते हैं। इतना ही नहीं इस पूरे मामले का ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया है। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और शिक्षकों की जिम्मेदारियों पर सवालिया निशान लग रहे हैं। साथ ही अब शिक्षक को नोटिस भी मिल चुका है और नौकरी पर भी तलवार लटकने लगी है। आइये जानते हैं पूरा मामला।

वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

राघौगढ़ ब्लॉक में आने वाले शासकीय है हायर सेकेंडरी स्कूल धरनावदा स्कूल में बंदूक लहराते वीडियो वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार खौफ बनाने के लिए शिक्षक आए दिन बंदूक लेकर पहुंचते हैं और न केवल जिनके पास लाइसेंस है बल्कि अन्य तीन लोग भी उसे बंदूक को अपने हाथों में लेकर लहराते हैं। जो की पूरी तरह से कानून के खिलाफ है। लेकिन आज तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे ही एक मौके पर किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। 

छात्रों में फैला भय का माहौल

आरोप लगाया जा रहा है कि शिक्षकों द्वारा स्कूल के दौरान हथियार का प्रदर्शन कर छात्रों एवं स्टाफ में भय का माहौल बनाया जा रहा है स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूल में खौफ बनाने के लिए शिक्षक आए दिन बंदूक लेकर पहुंचते हैं।  वरिष्ठ अधिकारियों ने सूचना के बाद भी कार्यवाही नहीं की गई है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि शिक्षक के स्कूल में बंदूक लाने का मामला संज्ञान में आने के बाद उन्हें नोटिस दिया गया है। अब वायरल वीडियो को आगे भी संबंधित शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है। अब देखना होगा कि मामले में क्या एक्शन होता है। साथ ही वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है साथ ही प्रशासन से शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है। वायरल वीडियो में भी साफ देखने को मिल रहा है कि मौके पर खड़े लोगों के बीच एक इंसान अपनी बंदूक को लिए खड़ा है। इतना ही नहीं ये इंसान अपनी बंदूक की नुमाइश भी कर रहा है और पोज भी देता दिख रहा है। ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया है और अब वायरल हो रहा है। 

रिपोर्ट- रितेश सिंह राजपूत

ये भी पढ़ें-पति-पत्नी ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी, 14 महीने पहले हुई थी शादी

रेलवे स्टेशन पर शराब दुकान में दिखाई दबंगई, बंदूक के दम पर कर्मचारियों को धमकाया, CCTV में कैद हुई वारदात