A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. तेज बारिश में बम की तरह फटा ट्रांसफर्मर, टेस्टिंग कर रहे 3 कर्मचारी बुरी तरह से झुलसे, किचड़ में लोटकर बुझाई आग

तेज बारिश में बम की तरह फटा ट्रांसफर्मर, टेस्टिंग कर रहे 3 कर्मचारी बुरी तरह से झुलसे, किचड़ में लोटकर बुझाई आग

राजगढ़ में टेस्टिंग के दौरान एक ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट हो गया जिससे वहां आग लग गई। इस दौरान करीब 15-20 फीट ऊंचाई तक लपटें उठने लगी। इस हादसे में वहां काम कर रहे तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।

rajgarh transformer blast- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV राजगढ़ में ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रांसफार्मर टेस्टिंग के दौरान ट्रांसफार्मर फट गया जिससे तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस ग‌ए। तीनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाजे के बाद तीनों को भोपाल रेफर किया गया है। हादसे के वक्त तेज बारिश हो रही थी। 

15-20 फीट ऊंचाई तक उठने लगी आग की लपटें 

जानकारी के अनुसार खिलचीपुर के पंडित जी बाग स्थित जल यंत्रालय परिसर में एसएमएसी कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया जिससे करीब 15 से 20 फीट ऊंचाई तक आग की लपटें उठने लगी। इस हादसे में तीन कर्मचारी जितेंद्र पटेल, नरेंद्र पटेल और संजय गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें तत्काल खिलचीपुर अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया।

शरीर से चिपके कर्मचारियों के कपड़े 

जैसे ही ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हुआ वैसे ही तीनों कर्मचारियों के कपड़ों में आग लग गई। उनके कपड़े शरीर से चिपक गए। इस दौरान तीनों ने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाकर कीचड़ से भरे गड्ढे में किसी तरह से आग बुझाई। इसके बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए और उनके शरीर पर चिपके कपड़ों को निकाला गया। डॉक्टरों की माने तो तीनों कर्मचारी करीब 70% से 80% तक झुलस गए थे। उन्हें तत्काल गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया।

प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं तीनों कर्मचारी 

राजगढ़ के बाग फत्तूखेड़ी लाइन और इंटकवेल का मेंटेनेंस कार्य 12 करोड रुपये की लागत से होना है। इसी कार्य के लिए भोपाल की प्राइवेट कंपनी एसएमसी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने कुछ दिन पहले टेंडर लिया था। इसी के तहत शुक्रवार को कंपनी के कर्मचारी जल यंत्रालय परिसर में ट्रांसफर टेस्टिंग का कार्य कर रहे थे तभी हादसा हो गया। इधर घटना की जानकारी लगने के बाद नगर परिषद सीएमओ सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

(रिपोर्ट- गोविंद सोनी)

यह भी पढ़ें-

भारी बारिश से पन्ना-सतना-चित्रकूट में बाढ़ जैसे हालात, नदियां उफान पर; कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

सड़क हादसों को रोकने के लिए रीवा पुलिस ने खोजा गजब का आइडिया, 'मौत की सोहागी घाटी' में टांग दिए एक्सीडेंटल वाहन