A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. स्विमिंग पूल में 25 साल के युवक को मस्ती करना पड़ा महंगा, हुआ हादसे का शिकार, सामने आया मौत का VIDEO

स्विमिंग पूल में 25 साल के युवक को मस्ती करना पड़ा महंगा, हुआ हादसे का शिकार, सामने आया मौत का VIDEO

महाराष्ट्र के मालवन में एक युवक की स्विमिंग पूल में मस्ती करते समय मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

swimming pool- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT स्विमिंग पूल

मालवन: महाराष्ट्र के मालवन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक रिसॉर्ट में कुछ युवक स्विमिंग पूल में मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने स्विमिंग पूल में छलांग लगाई लेकिन इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के मालवन में स्थित एक रिसॉर्ट में स्विमिंग पूल में ऊंचाई से छलांग लगाते समय सांगली के श्रेणिक टाकळे नामक युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरी (ता. मालवन) स्थित एक रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में ऊंचाई से छलांग लगाने के दौरान सांगली जिले के 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। स्विमिंग पूल के कम गहराई वाले हिस्से में कूदने के कारण उसका सिर पूल के तल से जोर से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्विमिंग पूल में नहाते समय सुरक्षा के नजरिए से किन बातों का ध्यान रखें?

  1. अगर आप स्विमिंग पूल में नहाने जा रहे हैं तो सबसे पहले तो तय करें कि आप अकेले ना जाएं। 
  2. अगर आपके साथ स्विमिंग पूल में नहाने के लिए जाने वाला शख्स तैराक है तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
  3. बच्चों को अपने साथ स्विमिंग पूल में ले जाने से बचें। बच्चे हादसों का शिकार जल्दी होते हैं।
  4. अगर बच्चों को ले जाना ही है तो सुनिश्चित करें कि स्विमिंग पूल में बच्चों के लिए अलग से पूल हो।
  5. स्विमिंग पूल में अचानक कूदने से बचें, खासकर अगर पूल की गहराई पता न हो। ये जानलेवा हो सकता है।
  6. स्विमिंग पूल में अगर कोई भी नहीं है तो अकेले मत नहाएं। कई बार हादसे के वक्त इंसान अकेला होता है और समय से ट्रीटमेंट न मिलने से मौत हो जाती है।
  7. कई बार स्विमिंग पूल के आस-पास फिसलन होती है। चोट न लगे, इसके लिए थोड़ा संभलकर कदम रखें।
  8. हमेशा लाइफगार्ड वाले पूल में जाएं। अपनी क्षमता से ज्यादा गहराई में ना जाएं।
  9. स्विमिंग पूल में मस्ती करते समय थोड़ा अलर्ट भी रहें, जरा ही लापरवाही जान का जोखिम बन सकती है। 
  10. पूल के पानी में क्लोरीन और केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। साबुन और शैम्पू से अच्छे से नहाएं।

ये भी पढ़ें- 

खेलते-खेलते स्विमिंग पूल में जा गिरा 13 महीने का मासूम, डूबकर हुई मौत; पूरी घटना CCTV में कैद