1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. खेलते-खेलते स्विमिंग पूल में जा गिरा 13 महीने का मासूम, डूबकर हुई मौत; पूरी घटना CCTV में कैद

खेलते-खेलते स्विमिंग पूल में जा गिरा 13 महीने का मासूम, डूबकर हुई मौत; पूरी घटना CCTV में कैद

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Malaika Imam
 Published : May 31, 2026 05:05 pm IST,  Updated : May 31, 2026 05:14 pm IST

बच्चा अपने पिता के पास ही था और खेल रहा था। घटना के वक्त फार्म रिसॉर्ट में ग्राहकों की भारी भीड़ थी, जिसके चलते पिता ग्राहकों की देखरेख में लग गए। इस दौरान बच्चा अपने पिता के आंखों से ओझल हो गया और स्विमिंग पूल में जा गिरा।

स्विमिंग पूल में डूबकर 13 महीने के बच्चे की हुई मौत- India TV Hindi
स्विमिंग पूल में डूबकर 13 महीने के बच्चे की हुई मौत Image Source : REPORTER INPUT

मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके से एक खौफनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यहां के एक फार्म रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में गिरने से 13 महीने के एक बच्चे की डूबकर मौत हो गई। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह हादसा नालासोपारा पश्चिम के कलंब स्थित तुलसी फार्म हाउस में 29 मई की शाम करीब 6 बजे हुआ।

स्विमिंग पूल में कैसे गिर गया बच्चा?

मृत बच्चे की पहचान आयुष दशरथ ईभाड (13 महीने) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, आयुष के माता-पिता इसी फार्म हाउस में काम करते हैं। 29 मई की शाम फार्म रिसॉर्ट में ग्राहकों की भारी भीड़ थी, जिसके चलते पिता दशरथ ग्राहकों की देखरेख और उन्हें संभालने में व्यस्त थे, जबकि मां अनुषा किचन के कामों में हाथ बंटा रही थीं। इस बीच, आयुष खेलते-खेलते अपने पिता के पास से ओझल हो गया। शाम करीब 6.0 बजे आयुष अपने पिता के पास था, लेकिन कुछ देर बाद वह खेलते-खेलते वहां से निकल गया और पुल के पास आ गया। इस दौरान खेलते-खेलते आयुष स्विमिंग पूल में जा गिरा।

भीड़ के बीच भी किसी की नहीं पड़ी नजर

इस घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, वह हैरान और परेशान करने वाला है। वीडियो के 8वें सेकेंड पर बाईं तरफ ऑरेंज टी-शर्ट में मासूम आयुष नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह रही कि हादसे के वक्त पूल के आस-पास कई अन्य बच्चे और बड़े लोग मौजूद थे। रिसॉर्ट में भारी भीड़ होने के बावजूद, किसी भी शख्स का ध्यान पानी में गिरते और डूबते हुए मासूम आयुष पर नहीं गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की डायरी दर्ज कर ली है और फार्म हाउस में सुरक्षा इंतजामों व लापरवाही को लेकर आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-

TMC के पूर्व विधायक खोकन दास प्रयागराज से गिरफ्तार, वसूली समेत कई गंभीर आरोप

नदी में डूब रही लड़की को बचाने के लिए 5 लोग उसमें कूदे, लड़की बच गई लेकिन पांचों लोगों की हो गई मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।