1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नदी में डूब रही लड़की को बचाने के लिए 5 लोग उसमें कूदे, लड़की बच गई लेकिन पांचों लोगों की हो गई मौत

नदी में डूब रही लड़की को बचाने के लिए 5 लोग उसमें कूदे, लड़की बच गई लेकिन पांचों लोगों की हो गई मौत

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 31, 2026 04:23 pm IST,  Updated : May 31, 2026 04:23 pm IST

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक नदी में डूब रही लड़की को बचाने के चक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई हालांकि लड़की की जान बचा ली गई।

Andhra Pradesh- India TV Hindi
लड़की को बचाने के लिए 5 लोग नदी में कूदे Image Source : INDIA TV/REPRESENTATIVE PIC

कुरनूल: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां की तुंगभद्रा नदी में एक लड़की को बचाने के चक्कर में पांच लोग नदी में कूद पड़े। इस दौरान पांचों लोगों की मौत हो गई लेकिन लड़की की जान बच गई। इस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है।

क्या है पूरा मामला?

कुरनूल जिले में तुंगभद्रा नदी में एक लड़की गिर गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की नाबालिग थी। अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 4.30 बजे नाबालिग लड़की नदी में अपने पैर धो रही थी। इसी दौरान वह फिसल गई और नदी में डूबने लगी।

लड़की को बचाने के लिए पांच लोग नदी में कूद गए लेकिन वह डूब गए और उनकी मौत हो गई। हालांकि लड़की की जान को बचा लिया गया। मृतकों के बारे में जानकारी मिली है कि वह आस-पास के गांव के रहने वाले थे। 

जो पांच लोग डूबे हैं, उन्हें ढूंढने के लिए स्थानीय पुलिस ने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम की मदद ली है और सर्च ऑपरेशन चलाया है।

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में इस बात की चर्चा है कि जान बचाने की कोशिश करने वाले 5 लोगों की मौत हो गई और लड़की की जान बच गई। 

बता दें कि पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जब नदी में जान बचाने के लिए कूदे लोग अपनी जान गंवा बैठे। लेकिन ये मामला इसलिए भी हैरान करने वाला है कि जिसकी जान बचाने के लिए पांच लोगो कूदे, उस बच्ची की जान बच गई लेकिन जान बचाने के लिए कूदने वाले पांचों लोगों की मौत हो गई। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा बनी हुई है और मृतकों के परिजनों के बीच शोक का माहौल है। लोग मृतकों के परिजनों के लिए संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत