A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर के खिलाफ FIR दर्ज, 15 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

मुंबई: पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर के खिलाफ FIR दर्ज, 15 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के विरुद्ध मुंबई में एक एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें उनके ऊपर 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है।

<p>मुंबई: पूर्व पुलिस...- India TV Hindi
Image Source : PTI मुंबई: पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर के खिलाफ FIR दर्ज, 15 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

मुंबई: पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के विरुद्ध मुंबई में एक एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें उनके ऊपर 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। परमवीर सिंह के खिलाफ एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज किया गया है, यह मामला मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है।

एफआईआर में परमबीर सिंह समेत आठ लोगों के नाम हैं जिनमें 2 सिविलियन और 6 पुलिसवाले हैं। एफआईआर में परमबीर सिंह के अलावा मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान का भी नाम है। जिन 2 सिविलियन के नाम एफआईआर में शामिल हैं उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।