लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक वांटेड शूटर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू के रूप में हुई है।
सीवान से जनता दल यूनाइटेड की सांसद विजयलक्ष्मी देवी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
हजारीबाग पुलिस ने रंगदारी मांगने की गतिविधि में शामिल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर 10 लाख रुपये की मांगी की गई थी।
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बदमाशों बेतिया सांसद से रंगदारी मांगी है। बदमाशों ने फोन पर बीजेपी के सांसद संजय जायसवाल से 10 करोड़ की रंगदारी की मांग की है।
मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने मोहम्मद दिलशाद मोहम्मद नवीद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। जिसमें यह भी खुलासा हुआ है कि उसने क्रिकेटर रिंकू सिंह समेत कई लोगों को जबरन वसूली के संदेश भेजे थे।
बालाघाट के कलेक्टर मृणाल मीना की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से पैसे मांगने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी अभी फरार है।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह के दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने जबरन वसूली के लिए एक बिजनेसमैन के घर पर गोलीबारी की थी।
बेंगलुरु में एक टेक कर्मी के साथ डेटिंग के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
फरीदाबाद में रंगदारी मांगने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। वे इलाके में दबदबा जमाना चाहते थे। वहीं, पिंजौर में एक मॉल के पास अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, दूसरा गंभीर घायल है।
राजद विधायक रीतलाल यादव के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने वाले बिल्डर ने अब अपनी आपबीती सुनाई है। उसने बताया कि कैसे रीतलाल यादव ने उससे रंगदारी मांगी और उसे परेशान किया।
यूपी के कौशांबी में एक खौफनाक वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। यहां अतीक अहमद के गुर्गों ने BJP नेता और उनके भाई पर हमला कर दिया। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ बदमाश पुलिस वैन के सामने ही बीजेपी नेता पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मणिपुर के चुराचांदपुर और इंफाल पूर्व जिलों में 3 नाबालिगों समेत 5 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 4 उग्रवादी 'यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी' (UKNA) से जुड़े थे और जबरन वसूली, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी में संलिप्त थे।
पुलिस के अनुसार एएसआई सुरजीत सिंह और अंकुस मैनी जबरन वसूली का पैसा जुटाते थे और उसे गिरोह के सदस्यों में बांटते थे। इसी आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह का मुखिया गुरदेव पुलिस की पहुंच से दूर है।
फिलीपींस में जोगा डॉन की गिरफ्तारी के बाद उसे दिल्ली लाया गया है। जोगा डॉन को दिल्ली पुलिस के दक्षिणी रेंज के हवाले किया गया है। अब जोगा डॉन से रंगदारी समेत कई मामलों में पूछताछ की जा रही है।
संजय यादव को अंतरराष्ट्रीय अपराधी जोगा डॉन का कॉल आया था। इस कॉल में उनसे 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। इसके साथ ही पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।
सीधी जिले के बीजेपी नेता को एक महिला नेता से रेप और पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।
झुंझुनू जिले में जो बदमाश गुंडागर्दी कर रहे थे, व्यापारियों में खौफ पैदा करने की कोशिश कर रहे थे वो सोमवार को भीगी बिल्ली बनकर सड़कों पर परेड करते दिखे। क्षत्रिय गैंग के बदमाशों के जुलूस का वीडियो भी सामने आया है।
यूपी में बीजेपी विधायक अश्लील वीडियो बनाकर बदमाशों ने रंगदारी की मांग की है। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले एक वीडियो कॉल आई थी, जिसके बाद उनका वीडियो बना लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली वेस्ट पुलिस की साइबर टीम ने तुषार बिष्ट नाम के शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया, जो खुद को अमेरिकी मॉडल बताकर महिलाओं को फंसाता था। वह फर्जी प्रोफाइल बना कर महिलाओं से प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता था।
पुलिस ने उग्रवादियों के पास से तीन मोबाइल फोन और 12 मांग पत्र जब्त किए हैं। दोनों आतंकी जबरन वसूली में संलिप्त थे। इन्हें रविवार को सांगईप्रौ ममांग लेइकाई से पकड़ा गया।
संपादक की पसंद