1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. TMC नेता सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, करोड़ों की जबरन वसूली का मामला, कोर्ट ले जाते समय जनता ने बरसाए अंडे-टमाटर

TMC नेता सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, करोड़ों की जबरन वसूली का मामला, कोर्ट ले जाते समय जनता ने बरसाए अंडे-टमाटर

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 09, 2026 06:44 am IST,  Updated : Jun 09, 2026 01:00 pm IST

सब्यसाची दत्ता को बिधाननगर नॉर्थ पुलिस स्टेशन ने TMC नेता को करोड़ों रुपये की जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे लेकिन 2021 में टीएमसी के जीत के बाद वापस तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

सब्यसाची दत्ता पर...- India TV Hindi
सब्यसाची दत्ता पर अंडे, टमाटर फेंके गए। Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर नगर निगम के वार्ड नंबर 31 के नगर पार्षद और निगम के पूर्व चेयरमैन सब्यसाची दत्ता को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। बिधाननगर नॉर्थ पुलिस स्टेशन ने TMC नेता को करोड़ों रुपये की जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक को सोमवार देर रात राजारहाट में 211 रोड के पास रायगाची इलाके में से गिरफ्तार किया गया। वह विधानसभा चुनाव में बारासात सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार थे। सब्यसाची दत्ता को बिधाननगर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें देखकर उनके ऊपर अंडे और टमाटर फेंके गए।

TMC छोड़कर BJP में गए थे, 2021 में वापस लौटे

सब्यसाची दत्ता तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन 2021 में टीएमसी के जीत के बाद वह वापस तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

इससे पहले TMC नेता अभिजीत पोले उर्फ छोटू को भी स्थानीय दुकानदारों से कथित तौर पर रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि वह TMC नेता सब्यसाची दत्ता के करीबी हैं। 

sabyasachi dutta
Image Source : INDIA TVसब्यसाची दत्ता

जबरन वसूली, डराने-धमकाने को लेकर कई TMC नेता गिरफ्तार

बता दें कि मई 2026 में पूरे राज्य में कई TMC नेताओं को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें पार्षद, पंचायत प्रमुख और स्थानीय पदाधिकारी शामिल हैं। उन पर जबरन वसूली, डराने-धमकाने, मारपीट और अनैतिक तस्करी जैसे आरोप हैं। 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामलों में, जिन्हें हाल ही में फिर से खोला गया है, हुगली जिले में भी कई गिरफ्तारियां हुई थीं। बिधाननगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के वार्ड 26 के TMC पार्षद सुशोवन मंडल, जिन्हें माइकल के नाम से भी जाना जाता है, को भी रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इलाके के कई दुकानदारों ने उनके खिलाफ बागुइआटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें-

उत्तर दमदम नगरपालिका के 35 पार्षदों में से 21 ने दिया इस्तीफा, चेयरमैन ने भी किया रिजाइन

ममता बनर्जी की TMC टूटी: काकोली घोष का दावा- '20 सांसद हमारे साथ, NDA का समर्थन करेंगे'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।