1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर की महिला क्रिकेटर और उसका सगा भाई सेक्सटॉर्शन केस में अरेस्ट, बिजनेसमैन को ब्लैकमेल कर उड़ाए 40 लाख

जम्मू-कश्मीर की महिला क्रिकेटर और उसका सगा भाई सेक्सटॉर्शन केस में अरेस्ट, बिजनेसमैन को ब्लैकमेल कर उड़ाए 40 लाख

 Reported By: Rajesh Kumar Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Apr 23, 2026 10:18 am IST,  Updated : Apr 23, 2026 10:20 am IST

30 वर्षीय महिला क्रिकेटर से बिजनेसमैन की मुलाकात साल 2023 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती हो गई। बाद में महिला क्रिकेटर ने उसकी कॉल रिकॉर्ड कर ली और चैट के स्क्रीनशॉट अपने पास रख लिए। इसके बाद ब्लैकमेल कर पैसे मांगना शुरू कर दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FREEPIK

मुंबई क्राइम ब्रांच ने जम्मू-कश्मीर टी-20 लीग से जुड़ी एक महिला क्रिकेटर को उसके भाई सहित कथित सेक्सटॉर्शन और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों को नई दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उनके सहयोगी उद्दीन इम्तियाज वानी (22) को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय फरखंदा खान और उसके 27 वर्षीय भाई बाजिल खान के रूप में हुई है।

सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर 40 लाख का सेक्सटॉर्शन

शिकायतकर्ता कारोबारी ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात फरखंदा से साल 2023 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती हो गई। बाद में फरखंदा ने उसकी कॉल रिकॉर्ड कर ली और चैट के स्क्रीनशॉट अपने पास रख लिए। इसके बाद उसने इन रिकॉर्डिंग्स को सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैसे की मांग शुरू कर दी।

चैट सार्वजनिक करने की बात कहकर मांगे पैसे 

डर के चलते पीड़ित ने पहले उसे 23.61 लाख रुपये दिए। लेकिन इसके बाद फरखंदा के भाई और उसके दोस्त ने भी उसे धमकाना शुरू कर दिया और चैट सार्वजनिक करने की बात कहकर और पैसे मांगे। पीड़ित ने कुल मिलाकर करीब 40 लाख रुपये नकद और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए और दे दिए।

मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन

मामले की शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) ने जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस गिरोह ने और लोगों को भी निशाना तो नहीं बनाया।

यह भी पढ़ें-

VIDEO: धोखेबाज आशिक गिरफ्तार, प्यार के नाम पर 20 से ज़्यादा नाबालिग लड़कियों को किया ब्लैकमेल, ऐसे खुली पोल

सूरत: जिम ट्रेनर ने पहले बिजनेसमैन की बीवी से की दोस्ती, फिर तस्वीरें ली; पति को ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।