1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में LoC पर फायरिंग, सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में LoC पर फायरिंग, सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

 Reported By: Manzoor Mir,  Written By: Niraj Kumar
 Published : Oct 17, 2026 10:03 am IST,  Updated : Oct 17, 2026 10:22 am IST

कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर आज तड़के तीन बजे सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की ओर से हो रही घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया।

LoC- India TV Hindi
LoC पर फायरिंग Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लाइन ऑफ कंट्रोल पर एक बार फिर फायरिंग हुई है। पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की ओर से होनेवाली घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने का दावा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर के जमगुंड इलाके में लाइन ऑफ़ कंट्रोल (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश हुई जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। दोनों तरफ से जबदस्त फायरिंग की खबर है।

तड़के 3 बजे क्या हुआ?

रिपोर्ट के मुताबिक LoC पर मुस्तैद जवानों ने आज तड़के 3 बजे के आसपास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं। बताया जाता है कि घुसपैठियों का एक दस्ता जिसमें करीब 3 से 4 लोग थे, घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही इनकी हरकत का पता चला, सुरक्षाबलों ने इन्हें चैलेंज किया। इसी बीच घुसपैठियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। 

सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी

फिलहाल पूरे इलाके में सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। भारतीय सेना की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। इस एक्सचेंज ऑफ फायरिंग में हताहतों, बरामदगी और घुसपैठियों के बारे में कोई डिटेल्स फिलहाल नहीं है। सर्च ऑपरेशन के पूरा होने के बाद ही डिटेल्स मिलने की संभावना है। LoC पर जिस इलाके में फायरिंग हुई है वह काफी ऊंचाई वाला दुर्गम इलाका है।

पिछले हफ्ते पुंछ में हुई थी घुसपैठ की कोशिश

बता दें कि इससे पहले पिछले हफ्ते पुंछ में भी आतंकियों ने LoC पर घुसपैठ की कोशिश की थी जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया था। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में करीब 4 आतंकी मारे गए थे। उनके शव को पाकिस्तान के फौजी वापस अपने साथ ले गए थे और ये सारी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं। जानकारी के मुताबिक भारतीय सीमा के पास  आतंकियों ने IED लगाने की कोशिश की। इसी दौरान वे भारतीय सेना के एंटी-इन्फिल्ट्रेशन ग्रिड की चपेट में आ गए। सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया।

यह पूरा घटनाक्रम पाकिस्तान के हजिरा इलाके के बादरपुर क्षेत्र से जुड़ा बताया गया जहां पाकिस्तानी सेना की 66 फ्रंटियर फोर्स की तैनाती की जानकारी सामने आई है। ये पाकिस्तान आक्यपाइड जम्मू कश्मीर का इलाका है। पाकिस्तानी सेना की मदद या पनाह में आतंकी भारतीय सीमा में IED लगाने की कोशिश कर रहे थे। भारतीय सीमा की तरफ यह जनरल एरिया कृष्णा घाटी का है। 

ये भी पढ़ें:

बारामूला में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद, बड़ी आतंकी साजिश टली; जांच में जुटी पुलिस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।