1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गाड़ी पर की थी गोलीबारी

10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गाड़ी पर की थी गोलीबारी

 Published : Nov 12, 2025 12:50 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 12:50 pm IST

हजारीबाग पुलिस ने रंगदारी मांगने की गतिविधि में शामिल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर 10 लाख रुपये की मांगी की गई थी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PIXABAY

झारखंड के हजारीबाग में पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर रंगदारी मांगने की गतिविधि में शामिल थे। एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसरा, छह बदमाशों ने 30 अक्टूबर को गुलाम रबानी नामक एक व्यक्ति से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मिली जानकारी के अनुसरा, बरकट्ठा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं। 

खड़ी गाड़ी पर गोलीबारी

बरही के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार विमल ने कहा, "हमने रबानी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने में शामिल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने छह नवंबर को रबानी के घर में खड़ी गाड़ी पर भी गोलीबारी की थी।" 

पुलिस ने एक देसी पिस्तौल समेत ये सामान किया बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए छह लोगों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल, आठ कारतूस और छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि इसी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल टाटीझरिया में एक अन्य व्यक्ति से रंगदारी मांगने के लिए किया गया था, जिसके लिए टाटीझरिया थाने में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार लोग हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं।

हाल में ही उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र में एक व्यवसायी से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने एक छात्र को गिरफ्तार किया था। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया था कि बहादराबाद के रहने वाले बीएससी छात्र आशीष सैनी के साथ इस अपराध में उसका एक साथी अजय हुड्डा भी शामिल है जिसने रंगदारी मांगने के लिए व्यवसायी को अर्मीनिया से धमकी भरी कॉल की थी। (Input PTI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।