1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं तन्वी गडकरी? IND vs USA मैच में सूर्यकुमार यादव के सुपला शॉट पर स्टेडियम में किया डांस, रातोंरात हुई वायरल

कौन हैं तन्वी गडकरी? IND vs USA मैच में सूर्यकुमार यादव के सुपला शॉट पर स्टेडियम में किया डांस, रातोंरात हुई वायरल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 09, 2026 11:34 am IST,  Updated : Feb 09, 2026 11:34 am IST

7 फरवरी 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और अमेरिका के बीच खेले गए मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी पहने एक लड़की को जबरदस्त डांस करते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर अब इस लड़की के चर्चे तेज हो गए हैं।

Tanvi Gadkari- India TV Hindi
तन्वी गडकरी। Image Source : INSTAGRAM/@TANVI__GADKARI/INSTAGRAM

सोशल मीडिया अब एक ऐसा जरिया बन गया है जो किसी को भी फेमस करने की ताकत रखता है। सोशल मीडिया अब तक कई लोगों को मशहूर कर चुका है और अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ चुका है। ये नाम है तन्वी गडकरी, जो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शनिवार, 7 फरवरी 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और अमेरिका के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले से तन्वी गडकरी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके साथ वह रातों-रात सुर्खियों में छा गईं। तन्वी का वीडियो वायरल होते ही लोगों ने उनके बारे में गूगल पर सर्च करना शुरू कर दिया। तो चलिए जानते हैं कि तन्वी गडकरी कौन हैं और क्या करती हैं?

कौन हैं तन्वी गडकरी?

तन्वी गडकरी शनिवार, 7 फरवरी 2026 को वानखेडे़ स्टेडियम में इंडिया वर्सेस अमेरिका के टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया की जर्सी में एनर्जेटिक अंदाज में डांस करती दिखाई दीं, जिसके बाद से ही हर तरफ उनके चर्चे हैं। तन्वी, खुद एक एक्ट्रेस हैं और अब तक 'पावर ऑफ पांच', 'जमनापार' और 'कैंपस बीट्स सीजन 5' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस के साथ-साथ तन्वी एक बेहतरीन डांसर भी हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपने डांस वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

सूर्यकुमार यादव के सुपला शॉट पर किया डांस

 तन्वी ने खुद भी अपना वायरल वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह इंडियन टीम की जर्सी पहने स्टैंड्स में बैठी नजर आ रही हैं और जैसे ही कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार 'सुपला' शॉट लगाया तो तन्वी खुशी से उछल पड़ीं और डांस करने लगीं। इसी दौरान कैमरा भी उन पर फोकस हो गया। इस दौरान तन्वी खुश होकर डांस करती दिखीं, जिसका वीडियो अब हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो शेयर करते हुए तन्वी ने कैप्शन में लिखा- 'कैमरामैन को पता था कि वो क्या कर रहा है।' तन्वी ने ये भी बताया कि वह पहली बार क्रिकेट मैच देखने के लिए स्टेडियम गई थीं और उनका ये वीडियो वायरल हो गया।

इंस्टाग्राम पर हैं लाखों फॉलोअर

तन्वी की इंस्टाग्राम पर भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 3 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं  और तन्वी अपने डांस रील्स, लाइफस्टाइल पोस्ट और ब्रांड कोलैबोरेशन के साथ अपने फॉलोअर्स को इंगेज रखती हैं। तन्वी के करियर की बात करें तो उन्हें 2023 में आए डांस बेस्ड वेब सीरीज 'कैंपस बीट्स' के जरिए खास पहचान मिली थी, जो अमेजन मिनी टीवी पर रिलीज हुई थी। इस शो में उनके किरदार का नाम रिहाना था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा तन्वी ‘बंसी’ और ‘दिल डूबा जावे’ जैसे म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ेंः दीपिका पादुकोण के बाद सीनियर एक्टर ने छोड़ी 'स्पिरिट', बीच सीन डायरेक्टर से छिड़ी बहस, फिल्म से ली एग्जिट?

Arijit Singh Live Show: रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह की स्टेज पर वापसी, कोलकाता में किया लाइव शो, इमोशनल हुए फैन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन