1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण के बाद सीनियर एक्टर ने छोड़ी 'स्पिरिट', बीच सीन डायरेक्टर से छिड़ी बहस, गुस्से में फिल्म से ली एग्जिट?

दीपिका पादुकोण के बाद सीनियर एक्टर ने छोड़ी 'स्पिरिट', बीच सीन डायरेक्टर से छिड़ी बहस, गुस्से में फिल्म से ली एग्जिट?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 09, 2026 09:51 am IST,  Updated : Feb 09, 2026 04:31 pm IST

संदीप रेड्डी वांगा की मच-एवेटेड फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर अब एक नई खबर सामने आई है। रुमर्स है कि दीपिका पादुकोण के बाद एक और एक्टर ने इस फिल्म से एग्जिट ले ली है, जिसकी वजह डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से अनबन बताई जा रही है।

Spirit- India TV Hindi
संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट से एक और एक्टर ने ली एग्जिट। Image Source : INSTAGRAM/@SANDEEPREDDY.VANGA

संदीप रेड्डी वांगा लगातार अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें तेलुगु सुपरस्टार प्रभास नजर आएंगे। पिछले दिनों ही फिल्म का जबरदस्त पोस्टर जारी किया गया था, जिसने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी थी। इससे पहले ये फिल्म दीपिका पादुकोण के चलते भी चर्चा में रही, जिन्होंने बीच में ही इस फिल्म को अलविदा कह दिया। अब फिल्म से एक और एक्टर के अलग होने की खबर है। अफवाहें है कि दीपिका पादुकोण के बाद दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने बीच में ही संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' छोड़ दी है, जिसके चलते अब मेकर्स के लिए  एक और बड़ा सिरदर्द पैदा हो गया है।

प्रकाश राज ने छोड़ी स्पिरिट?

ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी खबर है कि प्रकाश राज ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म छोड़ दी है और वो भी शूटिंग के बीच ही। प्रभास स्टारर इस मेगा बजट फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही थी। इसी दौरान किसी सीन को लेकर शूटिंग के बीच ही प्रकाश राज और संदीप रेड्डी वांगा में बहस हो गई। बहस की वजह इसकी स्क्रिप्ट और एक खास सीन थी, जिसके चलते दोनों में खिटपिट हुई। पहले तो ये बात सिर्फ एक्टर और डायरेक्टर के बीच क्रिएटिव डिफरेंस थी, लेकिन बात बढ़ती गई और सेट पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, तनाव इतना बढ़ गया कि एक्टर ने बीच में ही फिल्म छोड़ दी।

Prakash Raj
Image Source : INSTAGRAM/@JOINPRAKASHRAJप्रकाश राज।

प्रकाश राज और संदीप रेड्डी वांगा में तनातनी

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि प्रकाश राज और संदीप रेड्डी वांगा के बीच क्रिएटिव डिफरेंस के साथ ही शुरुआत से ही व्यवहार संबंधी परेशानियां थीं और ये बात प्रोडक्शन टीम को जरा भी पसंद नहीं आईं और इन्हीं डिफरेंसेस के चलते आखिरकार प्रकाश राज ने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया। हालांकि, अब तक मेकर्स की ओर से या फिर प्रकाश राज की तरफ से इस पर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

फैंस को है फिल्म की रिलीज का इंतजार?

एक तरफ जहां फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं प्रकाश राज के बीच में ही फिल्म से अलग होने पर ये चर्चा शुरू हो चुकी है कि अब फिल्म में उनकी जगह कौन लेगा? बता दें, न्यू ईयर के मौके पर संदीप रेड्डी वांगा ने 'स्पिरिट' का पहला पोस्टर जारी किया था, जिसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी साथ नजर आए थे। पोस्टर में जहां शर्टलेस प्रभास के मुंह में सिगरेट दिखाई दी तो वहीं तृप्ति इसे जलाती नजर आईं, जिन्होंने फिल्म में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस किया है। फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी के साथ विवेक ओबेरॉय भी अहम रोल में नजर आएंगे और ये 5 भाषाओं में 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः Arijit Singh Live Show: रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह की स्टेज पर वापसी, कोलकाता में किया लाइव शो, इमोशनल हुए फैन

क्यों ट्रोल हो रही हैं आकांक्षा चमोला? प्रमोशनल वीडियो पर मचा हंगामा, तो सीधे-सीधे शब्दों में दिया जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन