1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Happy Chocolate Day 2026: चॉकलेट के साथ रिश्तों में लाएं प्यार और मिठास, रोमांटिक अंदाज में करें पार्टनर को विश

Happy Chocolate Day 2026: चॉकलेट के साथ रिश्तों में लाएं प्यार और मिठास, रोमांटिक अंदाज में करें पार्टनर को विश

 Written By: Bharti Singh
 Published : Feb 09, 2026 08:09 am IST,  Updated : Feb 09, 2026 12:33 pm IST

Happy Chocolate Day 2026: वैलेंटाइन वीक में तीसरे दिन चॉकलेट डे होता है। इस दिन आप अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर रिश्तों में प्यार और मिठास घोल सकते हैं। इन Wishes के साथ प्यार का इजहार करें।

Happy Chocolate Day 2026- India TV Hindi
Happy Chocolate Day 2026 Image Source : FREEPIK

Chocolate Day Wishes: वैलेंटाइन वीक में तीसरे दिन यानि 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन आप अपने प्यार का इजहार करने के लिए पार्टनर को उसकी पसंदीदा चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। चॉकलेट के साथ अपने प्यार को जताना काफी खूबसूरत होता है। इससे आपके प्यार भरे रिश्ते में मिठास आती है। इन दिनों चॉकलेट बुके भी खूब फेमस हैं। आप उनकी पसंदीदा ढेर सारी चॉकलेट को मिलाकर एक बुके बनवा सकते हैं, जिसे देखते ही आपका पार्टनर खुशी से गले लगा लेगा। सिर्फ चॉकलेट ही नहीं उसके साथ कोई कार्ड या विश भी उन्हें भेज सकते हैं। इससे आपका दिन यादगार बन जाएगा। 

चॉकलेट डे 2026 की शुभकामनाएं (Happy Chocolate Day Wishes in Hindi)

  1. मीठी सी ये सौगात, दिल की है ये बात, चॉकलेट डे मुबारक हो, तुम हो मेरी खास।

  2. इस चॉकलेट से मीठी तुम्हारी मुस्कान है, जिसे देखकर दूर हो जाती सारी थकान है।

  3. देखो प्यार का त्योहार आया, स्नेह और खुशियां साथ लाया, गिले-शिकवे छोड़ मनाएं इसे,

  4. रंग रहे ना कोई फीका, चलो कर लेते हैं पहले मुंह मीठा।

  5. मीठी सी मुस्कान, मीठी सी बात, चॉकलेट की तरह हो हर दिन खास, रिश्ता अपना यूं ही बना रहे, हमेशा बनी रहे प्यार की मिठास।

  6. तुम्हारी हंसी सबसे प्यारी, लगती है दुनिया न्यारी, चॉकलेट डे पर देता हूं, मोहब्बत की पिटारी।

  7. प्यार की मिठास बढ़ानी है, दूरी सारी मिटानी है, चॉकलेट डे पर तुमसे, दिल की बात बतानी है।

  8. चॉकलेट की तरह घुल जाओ, मेरे दिल में बस जाओ, ये दिन यादगार बने, कुछ ऐसा कर जाओ।

  9. मीठे से इस दिन पर, भेजूं प्यार भरा पैगाम, चॉकलेट डे मुबारक, तुम हो मेरा अरमान।

  10. आज का दिन है बड़ा सुहाना, दिल ने फिर तुम्हें पुकारा, चॉकलेट डे पर कहता हूं, तुमसे है रिश्ता हमारा।

  11. जिंदगी हो चॉकलेट जैसी, तुम साथ हो तो लगे वैसी, चॉकलेट डे पर दिल से, मांगू दुआ बस ऐसी।

  12. चॉकलेट भेजी है प्यार से, रखना इसे संभाल के, रिश्ता अपना बना रहे, हर हाल में, हर साल के।

  13. मीठी-मीठी खुशबू सी, तुम लगती हो जादू सी, चॉकलेट डे पर कहना है, तुम हो बस मेरी ही।

  14. रिश्तों में घुल जाए मिठास, मिट जाए हर एक उदास, चॉकलेट डे पर मिलकर, बनाएं पल खास।

  15. दिल की बात जुबां पर लाए, चॉकलेट आज ये समझाए, कितना प्यार है तुमसे, हर पल याद दिलाए।

  16. तेरे साथ हर पल प्यारा, तू है मेरा सहारा, चॉकलेट डे की मिठास में, नाम है सिर्फ तुम्हारा।

  17. मीठा दिन, मीठी रात, तुमसे ही हर बात खास, चॉकलेट डे पर ये दुआ, कभी न हो हमसे जुदा।

  18. चॉकलेट की मिठास जैसी हो मुस्कान, कभी न आए जिंदगी में तूफान, हैप्पी चॉकलेट डे कहता दिल, तुम हो मेरी पहचान।

  19. प्यार का त्योहार है आया, साथ अपने खुशियां लाया, दे रहा हूं चॉकलेट दिल से, तुमने जीवन महकाया।

  20. चॉकलेट मीठी, प्यार भी मीठा, तुम बिन जीवन लगता फीका, हमेशा रहना साथ मेरे, यही है रिश्ता सच्चा।

  21. चॉकलेट डे विशेस मीठी-मीठी बातों से, दिल जीत लिया मुलाकातों से, चॉकलेट डे पर लेते हैं वादा, रहेंगे साथ हर हालातों में।

  22. चॉकलेट डे की आई बहार, दिल में जगा प्यार अपार, तुम हो मेरी सबसे बड़ी खुशी, तुमसे ही मेरा संसार।

  23. रहे मिठास हर पल में, ना दूरी आए कल में, चॉकलेट डे की शुभकामनाएं, तुम रहो बस मेरे दिल में।

  24. मीठी-मीठी बातों से, दिल जीत लिया मुलाकातों से,चॉकलेट डे पर लेते हैं वादा, रहेंगे साथ हर हालातों में।

  25. जिंदगी में भर दो मिठास, कभी न टूटे अपना विश्वास, चॉकलेट डे पर दिल से, तुम्हें भेज रहा हूं खास।

  26. हर पल मीठा हो जाए, तेरा साथ मिल जाए, चॉकलेट डे पर बस, दिल तुझपे आ जाए।

  27. चॉकलेट की तरह प्यारे हो, तुम जान से भी न्यारे हो, रहे साथ हमेशा अपना, तुम सबसे दुलारे हो।

  28. आज मीठा कुछ हो जाए, प्यार का इजहार हो जाए, चॉकलेट डे के बहाने, दिल तुम्हारे नाम हो जाए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल