Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ठंड के कारण घर में सीलन और फंगस आ गई है तो कर लें ये उपाय, दूर हो जाएगी बदबू

ठंड के कारण घर में सीलन और फंगस आ गई है तो कर लें ये उपाय, दूर हो जाएगी बदबू

Tips To Remove Fungus And Moisture From Home: सर्दियों में धूप की कमी के कारण घरों में सीलन और फंगस आने लगती है। जिससे घर में बदबू आने लगती है। अगर आपके घर में भी ये समस्या है तो इन उपायों से राहत पा सकते हैं।

Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
Published : Feb 09, 2026 12:17 pm IST, Updated : Feb 09, 2026 12:19 pm IST
सीलन और फंगस कैसे हटाएं- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सीलन और फंगस कैसे हटाएं

ठंड के दिनों में धूप के दर्शन दुर्लभ हो जाते हैं। कोहरा और ठंडी हवाओं से नमी बढ़ जाती है। घरों में धूप और हवा नहीं पहुंच पाती है, जिसकी वजह से दीवारों, पर्दों, बेडिंग और फर्नीचर पर फफूंदी यानी मोल्ड और फंगस जमने लगता हैं। घरों के खिड़की दरवाजे बंद रखने के कारण हवा पास नहीं होती और इससे एक अजीब सी बदबू फैल जाती है। कई बार तो कपड़ों और लकड़ी के सामान पर फंगस आने लगती है। अगर आपके घर में भी यही समस्या हो रही है तो कुछ आसान उपाय कर सकते हैं। इससे घर में आने वाली सीलन और फंगस की बदबू को दूर कर सकते हैं।

मोल्ड और फंगस क्यों पनपता है?

मोल्ड और फंगस हवा में पाए जाने वाले सूक्ष्म जीवाणु होते हैं, जो बंद, गीली और अंधेरी जगहों में पनपने लगते हैं। जब हवा में नमी बढ़ जाती है और वेंटिलेशन ठीक से नहीं होता तो ये तैजी से फैलने लगते हैं। खासतौर से लकड़ी के सामान, कपड़ा और सीलिंग टाइल्स से होते हुए दीवारों तक पहुंच जाती है।

सीलन और फंगस दूर करने के उपाय

वेंटिलेशन बढ़ाएं- घर में वेंटिलेशन का ख्याल रखें। सुबह शाम घर के दरवाजे और खिड़कियों को खोल दें। इससे शुद्ध हवा घर के अंदर आती है। रौशनी और गर्म हवा घर के कोनों में पहुंचेगी तो इससे सीलन और बदबू कम होगी। कोशिश करें कि घर में क्रॉस वेंटिलेशन हो। इसलिए दरवाजे खिड़कियों को खोलकर रखें।

सिरका और बेकिंग सोडा इस्तेमाल करें- जो लोग घर में कोई केमिकल का उपयोग नहीं करना चाहते हैं वो सिरका और सोडा का घरेलू उपाय कर सकते हैं। एक बोतल में सफेद सिरका भरकर फंगस वाली जगह पर छिड़क दें। सूखने पर ऊपर से थोड़ा बेकिंग सोडा डाल दें। ब्रश की मदद से फंगस को क्लीन कर लें। इससे फंगस और बदबू दूर हो जाएगी।

तुलसी के पत्ते- सीलन दूर करने के लिए आपको सूखे तुलसी के पत्ते लेने हैं। आप चाहें तो तुलसी के पत्तों को धूप में सुखा लें। या पुराने गर्मी में सूखे पत्ते रखे हों तो उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। अब तुलसी के पत्तों को रसोई में उस जगह पर रख दें जहां सीलन या नमी बनी रहती हो। आप सिंक के आसपास, लकड़ी की अलमारी या कपड़ों की अलमारी में भी रख सकते हैं। स्टोरेज एरिया में या दाल और मसालों के डब्बों में डालकर रख दें। तुलसी के पत्तों की खुशबू से हवा शुद्ध होगी और फंगस पैदा होना बंद हो जाएगा।

डिसइंफेक्टेंट स्प्रे का उपयोग- अगर आपके फर्नीचर, काउच, बेड या पर्दे और कपड़ों पर फंगस लगी है तो कोई अच्छा डिसइंफेक्टेंट स्प्रे घर में छिड़क लें। इससे फंगस खत्म होगा और सीलन की बदबू भी दूर होगी। हालांकि ऐसे स्प्रे को सावधानी के साथ छिड़काव करना और अच्छी तरह सूखने देना जरूरी है।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement