Vastu Tips:वास्तु शास्त्र में जीवन में सफलता और सकारात्मकता लाने के लिए कई बातें बताई गई हैं। वास्तु में सही दिशा में सही चीज का होना बेहद आवश्यक माना जाता है और हर दिशा से जुड़े महत्वपूर्ण नियम भी वास्तु शास्त्र में शामिल हैं। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति और आर्थिक स्थिरता लाने के लिए भी वास्तु के नियमों का आपको पालन करना चाहिए और साथ ही बुरी आदतों को त्यागना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में आपको बताने वाले हैं जो आपको कंगाल बना सकती हैं। इनमें समय रहते आपको सुधार कर लेना चाहिए।
वास्तु के अनुसार ये 10 कार्य करना बन सकता है कंगाली का कारण
- खाने के बर्तन में हाथ धोना- अगर आप खाने के बाद बर्तन में हाथ धोते हैं तो अन्नपूर्णा माता आपसे रुष्ट हो जाती है। ऐसा करने पर आपके घर में दरिद्रता का वास हो सकता है। इसलिए कभी भी खाने के बाद बर्तन में हाथ आपको नहीं धोने चाहिए।
- बंद घड़ियों को घर में रखना- वास्तु के अनुसार घर में बंद घड़िया रखने से भी आपको बचना चाहिए। बंद घड़ियों के कारण आपके जीवन की प्रगति भी रुक सकती है और आपको आर्थिक हानि हो सकती है।
- गंदी चादर ओढ़ना- जो लोग घर में बहुत दिनों तक चादर को धोते नहीं हैं और गंदी चादर को ओढ़ते या बिछाते हैं तो इसे भी वास्तु में अशुभ संकेत माना जाता है। इसके कारण आपको धन हानि हो सकती है।
- घर के मुख्य द्वार पर गंदगी रखना- घर के मुख्य द्वार से ही आप भी आपको देवी-देवता भी आपके घर में प्रवेश करते हैं। ऐसे में कभी भी मुख्य द्वार पर आपको कूड़ा, जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से मात लक्ष्मी आपस रूठ सकती हैं।
- घर में सूखे पौधे रखना- घर में रखे हरे पौधे जहां घर में सुख-शांति और संपन्नता लाते हैं वहीं सूखे पौधे आर्थिक तंगी और दरिद्रता का कारण बन सकते हैं। इसलिए गलती से भी आपको घर में सूखे हुए पौधे नहीं रखने चाहिए।
- देर रात तक जागना- वास्तु के अनुसार देर रात्रि तक जागना भी अच्छी आदत नहीं होती। इसके कारण आपको मानसिक समस्याएं तो आती ही हैं साथ ही चंद्रमा के कमजोर होने के कारण आपका आर्थिक पक्ष भी डगमगाता है।
- नाखून चबाना- नाखून चाबने की आदत भी बहुत बुरी होती है, इसके कारण सूर्य ग्रह कमजोर होता है। इसके कारण आपका मान-सम्मान भी गिरता है और धन संचय करने में भी दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है।
- बिस्तर पर बैठकर खाना- जो लोग बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं उनका राहु कमजोर हो जाता है। इसलिए कभी भी बिस्तर पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए।
- रात को जूठे बर्तन न धोना- अगर आप रात्रि में खाना खाने के बाद जूठे बर्तन नहीं धोते तो आपकी यह गलत आदत घर में दरिद्रता ला सकती है।
- बेडरूम में जूते चप्पल रखना- जिस कमरे में आप सोते हैं वहां आपको गलती से भी कभी जूते-चप्पल नहीं लाने चाहिए। इसके कारण घर में लड़ाई-झगड़े भी होते हैं और आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)