Numerology: मूलांक 9 के लोग जमीन-जायदाद के मामले में सबसे लकी माने जाते हैं। ये खुद तो अपार संपत्ति बनाते ही हैं साथ ही इन्हें विरासत में भी खूब जमीन मिलने की संभावना रहती है। दरअसल इस मूलांक के स्वामी मंगल हैं जिन्हें ऊर्जा, साहस, पराक्रम और जमीन-जायदाद का कारक माना जाता है। यानी जिनकी कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उनके जीवन में धन-संपत्ति की कभी कमी नहीं होती है। जानिए मूलांक 9 के बारे में और भी दिलचस्प बातें।
मूलांक 9 वालों को मंगल देता है अपार संपत्ति
- ज्योतिष में मंगल को भूमि पुत्र कहा गया है। यही कारण है कि इस मूलांक के लोग जीवन में अकूत संपत्ति के मालिक बनते हैं।
- ये लोग जिस जमीन को खरीदते हैं उसकी कीमत समय के साथ तेजी से बढ़ती चली जाती है। जिससे इन्हें खूब लाभ प्राप्त होता है।
- इस मूलांक के लड़कों को ससुराल पक्ष से भी खूब संपत्ति प्राप्त होने की संभावना रहती है।
- इन्हें पुराने घर खरीदकर उन्हें नया स्वरूप देने का काफी शौक होता है।
- रियल एस्टेट के बिजनेस में इन्हें अपार सफलता मिलती है क्योंकि ये प्रोपर्टी की खरीदारी और बिक्री करने में माहिर होते हैं।
- ये जोखिम लेने से जरा भी नहीं घबराते और इन्हें इन कामों में खूब सफलता भी मिलती है।
- मंगल से प्राप्त साहस के कारण ये लोग जमीन से जुड़ा बड़े से बड़ा सौदा आसानी से कर लेते हैं और इन्हें इससे अपार लाभ भी मिलता है।
- अक्सर इस मूलांक के लोग प्रॉपर्टी डीलिंग, कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में खूब सफलता अर्जित करते हैं।
- मूलांक 9 वालों को पैतृक संपत्ति का सुख सबसे ज्यादा मिलता है।
- इस मूलांक वाले 28 से 36 की आयु के बीच अपनी सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति बनाते हैं।
मूलांक 9 वाले भाग्य को मजबूत कैसे करें?
- भगवान हनुमान की पूजा करें और मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।
- अपने पास लाल रुमाल रखें और घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग का कोई शो-पीस भी जरूर लगाएं।
- मंगल को मजबूत करने के लिए मंगलवार के दिन दान अवश्य करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: