1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. TMC नेता राजू नस्कर गिरफ्तार, जबरन वसूली और धमकी समेत कई आरोपों में पुलिस की कार्रवाई

TMC नेता राजू नस्कर गिरफ्तार, जबरन वसूली और धमकी समेत कई आरोपों में पुलिस की कार्रवाई

 Published : Jul 28, 2026 11:16 pm IST,  Updated : Jul 28, 2026 11:16 pm IST

कोलकाता के बेलेघाटा से टीएमसी नेता राजू नस्कर को जबरन वसूली और धमकी समेत कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले उनके खिलाफ अवैध संपत्ति बनाने के आरोप भी लगाए गए थे।

TMC नेता राजू नस्कर गिरफ्तार- India TV Hindi
TMC नेता राजू नस्कर गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की गिरफ्तारी ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। कोलकाता के बेलेघाटा इलाके से जुड़े टीएमसी नेता राजू नस्कर को पुलिस ने कई गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर पहले भी राजनीतिक बयानबाजी हो चुकी थी।

तृणमूल कांग्रेस नेता राजू नस्कर गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बेलेघाटा इलाके का तृणमूल कांग्रेस के नेता राजू नस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजू नस्कर को जबरन वसूली, धमकी समेत कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इन्हीं आरोपों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पहले भी लगे थे आरोप

राजू नस्कर का नाम इससे पहले भी विवादों में आ चुका है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी लगभग डेढ़ महीने पहले गैर-कानूनी संपत्ति बनाने के बारे में राजू के खिलाफ खुलकर आरोप लगाया था। अब तृणमूल नेता राजू नस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजनीतिक हलचल तेज

राजू नस्कर की गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

पहले भी हो चुकी टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी

इससे पहले भी पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य नेता पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। पूर्व बर्धमान जिले के मेमारी में टीएमसी के प्रभावशाली नेता और मेमारी-1 ब्लॉक पंचायत समिति के शिक्षा कर्माध्यक्ष मृण्मय घोष को तोलाबाजी, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद जब उन्हें अदालत में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था, तब कोर्ट परिसर के बाहर लोगों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गिरफ्तारी के बाद अदालत ले जाते समय पत्रकारों से हुई बातचीत में मृण्मय ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है और वह निर्दोष हैं।

वहीं, उदयन गुहा पर भड़काऊ बयान देने और मारपीट करने से लेकर चुनाव से जुड़ी हिंसा भड़काने तक के गंभीर आरोप लग चुके हैं। उदयन गुहा कूचबिहार और पूरे उत्तर बंगाल क्षेत्र की राजनीति का जाना पहचाना नाम है। 

(इनपुट- Onkar)

ये भी पढ़ेंः मालदा की अदीना मस्जिद पर शुरू हुआ विवाद, 'आदिनाथ शिव मंदिर' होने का दावा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।